Home Breaking News Chhindwara Election Result Live: छिंदवाड़ा में डाक मतपत्र की गिनती शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ पीछे

Chhindwara Election Result Live: छिंदवाड़ा में डाक मतपत्र की गिनती शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ पीछे

0
Chhindwara Election Result Live: छिंदवाड़ा में डाक मतपत्र की गिनती शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ पीछे

[ad_1]

09:39 AM, 04-Jun-2024

छिंदवाड़ा का पहला राउंड कम्पलीट

छिन्दवाड़ा, 110, सौसर, 117, चौरई1331, पढुर्णा, 1639, जुन्नारदेव 2057, अमरवाड़ा 2698, परासिया, 3014 कुल 13025 से भाजपा आगे

08:18 AM, 04-Jun-2024

कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ पीछे

छिंदवाड़ा में डाक मतपत्र की गिनती शुरू हो ई है। कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ पीछे चल रहे है। 

08:03 AM, 04-Jun-2024

MP Election Result 2024: 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

छिंदवाड़ा संसदीय सीट का चुनाव परिणाम बस कुछ ही देर में आ रहा है। इस क्षेत्र में कांग्रेस केवल एक बार 1997 का उप चुनाव हारी है; बाकी सारे चुनाव वह जीतती रही है। 1977 के लोकसभा चुनावों में जब कांग्रेस को देश में बुरी हार मिली थी तब भी छिंदवाड़ा में जीत गई थी। यहां से कमलनाथ 9 बार सांसद बने हैं और उनके बेटे नकुलनाथ पिछला चुनाव जीतने के बाद दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।

 

04:38 AM, 04-Jun-2024

Chhindwara Election Result Live: छिंदवाड़ा में डाक मतपत्र की गिनती शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ पीछे

मध्य प्रदेश में 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 29 में से भाजपा ने 28 सीटों पर जीत हासिल की थी। छिंदवाड़ा सीट पर नकुलनाथ ने ही भाजपा के प्रदेश में क्लीन स्वीप को रोका था और यह सीट कांग्रेस के पास गई थी। इस बार एग्जिट पोल के रुझानों में छिंदवाड़ा सीट पर भी भाजपा की जीत का अनुमान लगाया गया है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ प्रत्याशी हैं। भाजपा की तरफ से विवेक बंटी साहू को उतारा गया है। भाजपा ने इस सीट को जीतने के लिए पूरा जोर लगाया है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगातार रैली और रोड शो किए। शाह ने छिंदवाड़ा में रात गुजारकर रणनीति भी बनाई। नाथ के करीबियों को तोड़कर भाजपा में शामिल किया गया। अब इस सीट के परिणाम पर ही सबकी नजरें टिकी हैं। पिछले चुनाव में नकुलनाथ को 5.47 लाख वोट मिले थे। उन्हें 37 हजार 536 वोट से जीत मिली थी। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here