[ad_1]
08:05 AM, 04-Jun-2024
भाजपा मुख्यालय में बनाई जा रही पूड़ी और मिठाइयां
लोकसभा चुनाव नतीजों से पहले दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पूड़ी और मिठाइयां बनाई जा रही हैं।
#WATCH | Poori and sweets being prepared at the BJP headquarters in Delhi ahead of the Lok Sabha election results
Vote counting for #LokSabhaElections to begin at 8 am. pic.twitter.com/gf8XJaN8nT
— ANI (@ANI) June 4, 2024
08:01 AM, 04-Jun-2024
वोटो की गिनती हुई शुरू
दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है।
07:43 AM, 04-Jun-2024
कड़ी सुरक्षा में ईवीएम
अधिकारियों ने बताया कि 25 मई को मतदान के बाद से चार जून तक के लिए 14 कंपनी अन्य अर्द्ध सैनिक बलों की ड्यूटी मतगणना केंद्रों पर हैं। इनमें दो-दो कंपनी अर्द्ध सैनिक बलों की सभी सातों मतगणना केंद्रों पर तैनात है। मतगणना के बाद यानि चार जून के बाद उम्मीदवारों को ईवीएम पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का समय दिया जाता है। इसके लिए 45 दिनों तक इवीएम को सुरक्षित रखा जाता है। चार कंपनी अर्द्ध सैनिक बलों की चार जून से अगले 45 दिनों तक चार मतगणना केंद्रों पर तैनाती रहेंगी।
07:28 AM, 04-Jun-2024
तीन स्तरीय रहेगी सुरक्षा-व्यवस्था
मतगणना स्थल की तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी। मतगणना के दिन पुलिस व खुफिया विभाग के कर्मचारी भी संदिग्ध लोगों के साथ ही उनके सामानों की जांच करेंगे। निर्वाचन से जुड़े अधिकारी ने बताया कि मतगणना स्थल की सुरक्षा थ्री लेयर (त्रिस्तरीय घेरे) में होगी। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्द्धसैनिक बल (सीएपीएफ) के साथ ही दिल्ली पुलिस के जवानों की पर्याप्त संख्या में तैनाती रहेगी। मतगणना स्थल पर आने वाले एजेंट, मतगणना कार्मिकों के पास देखने और गहन तलाशी के बाद ही अंदर जाने की इजाजत दी जाएगी।
07:07 AM, 04-Jun-2024
एक अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के पांच मतदान केंद्रों के वीवीपैट की पर्ची का ईवीएम के वोटों से मिलान होगा। इस तरह दिल्ली में प्रत्येक संसदीय क्षेत्र के 50 वीवीपैट की पर्ची की गिनती कर ईवीएम के वोटों से मिलान किया जाएगा।
06:47 AM, 04-Jun-2024
प्रवीण खंडेलवाल ने गौरी शंकर मंदिर में की पूजा
चांदनी चौक से भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल ने दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर में पूजा की। उन्होंने कहा कि चांदनी चौक की सीट हम रिकॉर्ड वोटों से जीत रहे हैं। दिल्ली की सातों सीटें भी भाजपा बहुमत से जीत रही है।
#WATCH | BJP candidate from Chandni Chowk Praveen Khandelwal offers prayer at the Gauri Shankar Temple in Delhi. #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/C4RUXVMDpK
— ANI (@ANI) June 4, 2024
06:08 AM, 04-Jun-2024
विधानसभा क्षेत्र के अनुसार होगी मतों की गणना
दिल्ली के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 10 विधानसभा क्षेत्र हैं। मतों की गणना विधानसभा क्षेत्र के अनुसार होगी। हर विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती के लिए अलग-अलग टेबल की व्यवस्था होगी। इसलिए प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम एक साथ खुलेगी। बताया जा रहा है कि 15 से 18 राउंड में वोटों की गिनती पूरी होगी।
05:52 AM, 04-Jun-2024
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी गिनती
दिल्ली में 25 मई को 2623 मतदान स्थलों पर बने कुल 13,641 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए थे। इस दौरान कुल 58.70 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम में दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है।
05:51 AM, 04-Jun-2024
शाम चार बजे तक फाइनल परिणाम घोषित होने की संभावना
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन से जुड़े अधिकारी ने बताया कि वैसे तो दोपहर तक सातों सीटों पर चुनाव के नतीजों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। लेकिन ईवीएम से वोटों की गिनती और अंत में वीवीपैट से वोटों के मिलान की प्रक्रिया के मद्देनजर शाम चार बजे तक फाइनल परिणाम घोषित होने की संभावना है।
05:43 AM, 04-Jun-2024
Delhi Election Results Live: दिल्ली में लहराएगा किसका परचम, फैसला आज; वोटों की गिनती हुई शुरू
मतगणना के दौरान लगभग एक हजार सीसीटीवी कैमरों की निगाहें मतगणना केंद्र में ईवीएम पर होंगी। हर मतदान केंद्र पर 100 से अधिक कैमरे होंगे ताकि ईवीएम और वीवीपैट सहित अन्य मत पत्रों की केंद्र के अंदर और बाहर निगरानी रखी जा सके।
[ad_2]
Source link