[ad_1]

सूरज बड़जात्या-सलमान खान
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कार्तिक आर्यन लगातार सफलता की सीढ़ी चढ़ रहे हैं। यही वजह है कि उन्हें लगातार कई फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं। फिलहाल, कार्तिक अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कार्तिक के फैंस उनकी हर एक फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं, फिलहाल उन्हें इंतजार है कार्तिक की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निर्देशक सूरज बड़जात्या की आगामी फिल्म में सलमान खान की जगह कार्तिक आर्यन को साइन कर लिया गया है।
प्रेम की शादी
सलमान खान की ज्यादातर फिल्मों में उनका नाम प्रेम होता है। निर्देशक सूरज बड़जात्या की आगामी फिल्म में भी जो मैन लीड अभिनेता होगा उसका नाम प्रेम रखा जाएगा। लेकिन अब सलमान के हाथों से यह फिल्म कार्तिक आर्यन के पास चली गई है। अगर जानकारी सही है तो सलमान की जगह कार्तिक फिल्म में प्रेम का किरदार निभाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सूरज और कार्तिक के बीच फिल्म को लेकर मीटिंग पहले ही हो चुकी है। सूरज की इस आगामी फिल्म का नाम ‘प्रेम की शादी’ बताया जा रहा है। सूरज बड़जात्या अपनी अगली निर्देशित फिल्म के लिए बाकी कलाकरों की कास्टिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म परिवारों की पृष्ठभूमि पर आधारित एक ड्रामा फिल्म होगी। हो सकता है कि ‘चंदू चैंपियन’ की रिलीज के बाद इस फिल्म की शूटिंग का काम शुरू हो जाए।
कार्तिक की आगामी फिल्में
‘चंदू चैंपियन’ की बात करें तो यह फिल्म भारत के पहले पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन से प्रेरित है। यह फिल्म कार्तिक आर्यन के एक युवा लड़के से एक सैनिक, मुक्केबाज और अंत में एक उत्तरजीवी बनने की कहानी पर आधारित है। फिल्म का ट्रेलर ग्वालियर के कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में लॉन्च किया गया था। ‘चंदू चैंपियन’ के ट्रेलर और गाने की रिलीज के बाद से ही फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘चंदू चैंपियन’ के अलावा इस साल कार्तिक आर्यन हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में नजर आएंगे। फिल्म में तृप्ति डिमरी और विद्या बालन भी अहम रोल में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निर्देशक अनुराग बसु की आगामी फिल्म में कार्तिक और तृप्ति साथ नजर आ सकते हैं। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी।
[ad_2]
Source link