[ad_1]
Lok Sabha Chunav 2024 Result Yusuf Pathan vs Adhir Ranjan Chowdhury Kirti azad Dilip Tirkey: लोकसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती मंगलवार (4 जून) को हो रही है. राजनेताओं के साथ-साथ इस बार भी कई खिलाड़ी राजनीति के मैदान पर हैं. भारत को वर्ल्ड कप जीता चुके दो क्रिकेटर मैदान में हैं. वहीं, एक हॉकी खिलाड़ी की भी किस्मत दांव पर है. भारत के विस्फोटक बल्लेबाज रहे यूसुफ पठान बंगाल में चुनाव लड़ रहे हैं. वह 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे हैं. 1983 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य रहे कीर्ति आजाद फिर से मैदान में हैं. दूसरी ओर, अपनी हॉकी स्टिक से जादू दिखाने वाले महान प्लेयर दिलीप टिर्की भी चुनाव लड़ रहे हैं. वह हॉकी इंडिया के मौजूदा अध्यक्ष हैं.
यूसुफ पठान: बहरामपुर (पश्चिम बंगाल)
पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान के बड़े भाई यूसुफ पठान को इस बार तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के बहरामपुर सीट से उतारा है. उनके सामने कांग्रेस के अनुभवी नेता अघीर रंजन चौधरी हैं. इस सीट से बीजेपी ने डॉक्टर निर्मल कुमार साहा को टिकट दिया है. 2019 में अधीर रंजन चौधरी यहां से जीते थे. यूसुफ पठान कोलकाता नाइटराइडर्स से आईपीएल में लंबे समय तक खेले हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं. यूसुफ फिलहाल इस सीट से आगे चल रहे हैं. अधीर रंजन चौधरी उनसे पीछे हैं.
कीर्ति आजाद: बर्धमान-दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल)
यूसुफ पठान की तरह ही कीर्ति आजाद भी पश्चिम बंगाल के बर्धमान-दुर्गापुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्हें भी तृणमूल कांग्रेस ने टिकट दिया है. कीर्ति आजाद के सामने बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष उतरे हैं. वह पिछली बार मेदिनीपुर से चुनाव जीते थे. कीर्ति आजाद 2014 में बीजेपी की टिकट पर बिहार के दरभंगा से चुनाव जीते थे. उसके बाद 2019 में उन्हें कांग्रेस ने झारखंड के धनबाद लोक सभा सीट पर उतारा था. वह भाजपा के पशुपति नाथ सिंह से हार गए थे. कीर्ति आजाद के पिता भगवत झा आजाद बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. कीर्ति आजाद इस सीट से आगे चल रहे हैं.
दिलीप टिर्की: सुंदरगढ़ (ओडिशा)
दिग्गज हॉकी प्लेयर दिलीप टिर्की ओडिशा के सुंदरगढ़ लोक सभा सीट से बीजू जनता दल (बीजद) के उम्मीदवार हैं. मौजूदा हॉकी इंडिया अध्यक्ष दिलीप टिर्की के सामने बीजेपी ने जुएल ओराम को मैदान में उतारा है. वह केंद्रीय आदिवासी मामलों के मंत्री रह चुके हैं. वहीं, कांग्रेस ने जनार्दन देहुरे को टिकट दिया है. पिछली बार इस सीट से जुएल ओराम जीते थे. इस सीट पर दिलीप टिर्की पीछे चल रहे हैं. वह तीसरे नंबर पर हैं. बीजेपी के जुएल ओराम पहले नंबर पर हैं. कांग्रेस के जनार्दन देहुरी तीसरे स्थान पर हैं.
विधानसभा चुनाव हारे बाईचुंग भूटिया
लोकसभा चुनाव से अलग सिक्किम में हुए विधानसभा चुनाव में भारत के महान फुटबॉल खिलाड़ी बाईचुंग भूटिया को हार का सामना करना पड़ा. भूटिया बरफंग सीट पर सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के रिक्शल दोरजी भूटिया से 4,346 वोटों से हार गए. भूटिया की सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट पार्टी केवल एक सीट पर सिमट गई है. एसकेएम ने 32 में से 31 सीटें जीत लीं.
[ad_2]
Source link