Home Sports Lok Sabha Election Results: वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर बोला- मेरा भाई जीत गया, दिग्गज नेता को हरा दिया…

Lok Sabha Election Results: वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर बोला- मेरा भाई जीत गया, दिग्गज नेता को हरा दिया…

0
Lok Sabha Election Results: वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर बोला- मेरा भाई जीत गया, दिग्गज नेता को हरा दिया…

[ad_1]

नई दिल्ली. क्रिकेटर यूसुफ पठान ने राजनीति के मैदान पर धमाकेदार एंट्री की है. ऑलराउंडर यूसुफ पठान ने कांग्रेस के दिग्गज नेता को हराकर बहरामपुर लोकसभा सीट जीत ली है. इसके साथ ही यूसुफ पठान, गौतम गंभीर समेत उन चुनिंदा क्रिकेटरों में शुमार हो गए हैं, जिन्होंने भारत के लिए क्रिकेट भी खेली है और सांसद भी रहे हैं. यूसुफ पठान की इस उपलब्धि पर इरफान पठान ने उन्हें अपने खास अंदाज में बधाई दी है.

इरफान पठान ने अपने बड़े भाई यूसुफ पठान की जीत की खुशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जताई. उन्होंने लिखा, ‘आप अपने नेक उद्देश्य में पूरे विश्वास के साथ अनुभवी राजनेताओं पर जीत के साथ कठिन यात्रा पर निकल पड़े हैं. उम्मीद है कि आपके नेक इरादे देश के नागरिकों का जीवन समृद्ध करने के लिए जरूरी परिवर्तन लाएंगे. मेरा भाई जीत गया.’

Lok Sabha Election Result: देश की 10 प्रमुख सीटों के रिजल्ट जारी, मोदी जीते, शाह की बंपर जीत, इंदौर ने बनाया रिकॉर्ड

41 वर्षीय यूसुफ पठान को लोकसभा चुनाव 2024 में तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) ने अपना उम्मीदवार बनाया था. यूसुफ पठान ने बहरामपुर सीट पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को 59,351 वोटों से हराया. युसुफ पठान को 4,08,240 वोट मिले. पिछली लोकसभा में विपक्ष के नेता रहे अधीर रंजन चौधरी को 3,48,889 वोट मिले. बीजेपी नेता निर्मल कुमार साहा करीब 3,12,876 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे.

Tags: 2024 Lok Sabha Elections, Irfan pathan, Yusuf pathan

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here