Home Breaking News Rajasthan Lok Sabha Result: BJP ने 14 और इंडि ने 11 सीटें जीतीं, यह 25 नेता बने MP; जानें किसकी कितनी बड़ी जीत

Rajasthan Lok Sabha Result: BJP ने 14 और इंडि ने 11 सीटें जीतीं, यह 25 नेता बने MP; जानें किसकी कितनी बड़ी जीत

0
Rajasthan Lok Sabha Result: BJP ने 14 और इंडि ने 11 सीटें जीतीं, यह 25 नेता बने MP; जानें किसकी कितनी बड़ी जीत

[ad_1]

RJ Lok Sabha Election Result 2024 BJP vs INDIA Alliance Won Lok Sabha Seats in Rajasthan Vote Counts Details

राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम, जानें किस सीट पर कौन जीता।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


Rajasthan Lok Sabha Result: राजस्थान की सभी 25 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। भाजपा ने 14, कांग्रेस ने आठ और अन्य दलों ने एक-एक सीट जीती है। 2024 लोकसभा चुनाव के परिणाम काफी चौकानें वाले रहे हैं। पिछले दो चुनावों की तुलना में यहां भाजपा को 11 सीटों का नुकसान हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस के लिए आठ सीटें जीतना संजीवनी से कम नहीं है। इसके अलावा सीपीएम, आरएलपी और बाप पार्टी ने भी एक-एक सीट जीती है। 

केंद्रीय मंत्री और पूर्व सीएम गहलोत के बेटे वैभव हारे

भाजपा के केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी बाड़मेर से चुनाव हार गए। यहां वे तीसरे नंबर पर रहे। कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल ने निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी को 112524 वोटों से मात दी। इसके अलावा सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत जालौर से चुनाव हार गए। भाजपा के लुंबाराम चौधरी ने वैभव गहलोत को 201543 मतों से मात दी।  

पूर्व सीएम वसुंधरा के बेटे दुष्यंत और महिमा की बड़ी जीत

झालावाड़-बारां लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह ने बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला जैन को 370989 वोट से हराया। इसी तरह राजसमंद लोकसभा सीट पर भाजपा की महिमा कुमारी ने कांग्रेस के दामोदर गुर्जर को सियासी मैदान में मात दी। महिमा ले 392223 वोटों से बड़ी जीत दर्ज की है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here