[ad_1]
Israel-Hezbollah Conflict: इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच जंग अब और तेज होने जा रही है. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को लेबनान से लगती सीमा पर पहुंचे और कहा कि हम नॉर्थ में तगड़े एक्शन की तैयारी कर रहे हैं.
सीमा से लगते हुए इजरायल के कई शहर पहले ही खाली पड़े हुए हैं. वहां लेबनान का आतंकी संगठन हिजबुल्लाह लगातार ड्रोन और रॉकेट्स से हमला कर रहा है. इन रॉकेट्स के हमले के कारण उत्तरी इजरायल के जंगलों में इसी हफ्ते आग लग गई थी, जिस कारण जमीन का बड़ा हिस्सा जल गया. इसी को लेकर इजरायल बौखलाया हुआ है. नेतन्याहू ने दो टूक कहा, ‘जो भी सोचता है कि वह हमें नुकसान पहुंचा सकता है और हम चुप बैठे रहेंगे, वह बड़ी गलती कर रहा है. हम उत्तर में बहुत तगड़े एक्शन की तैयारी कर रहे हैं. किसी भी तरह से हम नॉर्थ में सुरक्षा बहाल करेगे.’
आतंकी संगठन हिजबुल्लाह को ईरान का समर्थन हासिल है. इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच पिछले 8 महीनों में गाजा युद्ध के साथ-साथ हमले जारी हैं. हिजबुल्लाह के साथ जंग के कारण युद्ध बड़े स्तर पर फैलने का खतरा बढ़ गया है. इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच दुश्मनी 2006 में युद्ध शुरू होने के बाद से सबसे खराब दौर में है. सीमा के दोनों ओर हजारों लोग अपने घरों को छोड़कर भागने को मजबूर हुए हैं.
लेबनान और इजरायल के सीमाई इलाकों में नेतन्याहू ने सेना की ब्रिगेड 769 कमांड के साथ बैठक भी की और हालात के बारे में जानकारी ली. इस बीच इजरायल आर्मी रेडियो ने कहा कि सरकार ने 50 हजार रिजर्व सैनिकों को बुलाने पर सहमति दे दी है, ताकि लेबनान फ्रंट पर युद्ध की तैयारी को तेज किया जा सके.
.
[ad_2]
Source link