Home Sports अश्विन 2 टीमों का होंगे हिस्‍सा? CSK ने ऑफर किया बड़ा पद, RR के लिए बॉलिंग…

अश्विन 2 टीमों का होंगे हिस्‍सा? CSK ने ऑफर किया बड़ा पद, RR के लिए बॉलिंग…

0
अश्विन 2 टीमों का होंगे हिस्‍सा? CSK ने ऑफर किया बड़ा पद, RR के लिए बॉलिंग…

[ad_1]

हाइलाइट्स

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने अश्विन को बड़ी जिम्‍मेदारी दी है.अश्विन इस वक्‍त राजस्‍थान रॉयल्‍स का हिस्‍सा हैं.अश्विन भारत के सफलतम ऑफ स्पिनर्स में से एक हैं.

नई दिल्‍ली. चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर आर अश्विन को एक बड़ी जिम्‍मेदारी दी है. अश्विन को सीएसके हाई परफॉर्मेंस सेंटर की कमान सौंपी गई है. आईपीएल में राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए  खेल रहे अश्विन मौजूदा वक्‍त में दो टीमों का हिस्‍सा हैं. वो राजस्‍थान के साथ एक खिलाड़ी के तौर पर जुड़े हुए हैं. वहीं, सीएसके के साथ वो अलग भूमिका में नजर आएंगे. हालांकि आने वाले वक्‍त में अश्विन के लिए चेन्‍नई की टीम में वापसी का रास्‍ता भी साफ हो गया है. सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अश्विन केंद्र के साथ-साथ भारत और विदेशों में टीम की विभिन्न अकादमियों की भी जिम्मेदारी संभालेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘अश्विन भारत और तमिलनाडु के महान खिलाड़ियों में से एक हैं और उनकी उपस्थिति से हाई परफॉर्मेंस केंद्र और हमारी अकादमियों को बड़ा बढ़ावा मिलेगा.’’

यह केंद्र चेन्नई के बाहरी इलाके में स्थित है. 37 साल के अश्विन हाल ही में अनिल कुंबले के बाद टेस्ट में 500 विकेट लेने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज बने है. वह इंडियन प्रीमियर लीग में 2009 से 2015 तक सीएसके टीम का हिस्सा रहे थे. आईपीएल के लिए इस साल बड़ी नीलामी होनी है और ऐसे में अगर अश्विन बोली का हिस्सा होते है तो सीएसके उन्हें अपनी टीम से जोड़ने की कोशिश कर सकती है.

यह भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: टीम इंडिया का दारोमदार टॉप-3 पर , फेल हुए तो टूट सकता है रोहित का ख्वाब

अश्विन आईपीएल 2022 से राजस्थान रॉयल्स टीम के सदस्य हैं. आईपीएल नीलामी में अश्विन को टीम से जोड़ने के बारे में पूछे जाने पर विश्वनाथ ने कहा, ‘‘ नीलामी में चीजें हमारे नियंत्रण में नहीं होती है. हम इस बारे में तब देखेंगे.’’ सीएसके के करिशमाई खिलाड़ी और भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर विश्वनाथ ने कहा, ‘‘इस बारे में सिर्फ वही कोई फैसला ले सकते है. हम और उनके प्रशंसक चाहेंगे की वह खेलें लेकिन आखिर में यह उनका फैसला ही होगा और हम उसका सम्मान करेंगे.’’ धोनी ने पिछले सत्र की शुरुआत में टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी रुतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी.

Tags: Indian premier league, Ms dhoni, Ravichandran ashwin

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here