Home Sports टी20 वर्ल्‍ड कप मैच के आखिरी ओवर में गिरे 5 विकेट, फिर भी बॉलर नहीं ले पाया था हैट्रिक

टी20 वर्ल्‍ड कप मैच के आखिरी ओवर में गिरे 5 विकेट, फिर भी बॉलर नहीं ले पाया था हैट्रिक

0
टी20 वर्ल्‍ड कप मैच के आखिरी ओवर में गिरे 5 विकेट, फिर भी बॉलर नहीं ले पाया था हैट्रिक

[ad_1]

नई दिल्‍ली. टी20 वर्ल्‍डकप (T20 World Cup) में फैंस अब तक कई रोमांचक मुकाबलों से रूबरू हुए हैं. वेस्‍टइंडीज में हुए 2010 के वर्ल्‍डकप के अंतर्गत पाकिस्‍तान और ऑस्‍ट्रेलिया (Australia vs Pakistan) के मैच को इसी श्रेणी में रखा जा सकता है. इस मैच में ऑस्‍ट्रेलियाई पारी के दौरान आखिरी ओवर में 5…जी हां 5 विकेट गिरे थे और 19 ओवर की समाप्ति के बाद 5 विकेट पर 191 रन बनाते हुए अच्‍छी स्थिति में नजर आ रही ऑस्‍ट्रेलिया टीम 20 ओवर्स में 191 रन बनाकर ही आउट हो गई थी.

मजे की बात यह है कि आखिरी ओवर में 5 विकेट गिरने के बावजूद इसे फेंकने वाला बॉलर हैट्रिक से चूक गया था. यह ओवर मेडन भी रहा था. एक बात और, आखिरी ओवर में 5 विकेट गंवाने के बावजूद माइकल क्‍लार्क की ऑस्‍ट्रेलियाई टीम इस मैच को 34 रन से जीतने में सफल र‍ही थी.

पाकिस्‍तान में जन्‍मे लेकिन दूसरे देश से खेला क्रिकेट, एक तो टी20 वर्ल्‍डकप में बना था ‘बाबर ब्रिगेड’ की हार का कारण

19 ओवर के बाद स्‍कोर था 5/191, इसी स्‍कोर पर पूरी टीम सिमटी
आईसीसी टी20 वर्ल्‍डकप का यह मैच 2 मई 2010 को सेंट लूसिया में खेला गया था. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए इस मैच में ऑस्‍ट्रेलिया ने शेन वॉटसन और डेविड हसी ने अर्धशतक लगाए थे. वॉटसन के 49 गेंदों पर 81 (7 चौके व चार छक्‍के) और हसी के 29 गेंदों पर 53 (दो चौके व पांच छक्‍के) रन की मदद से ऑस्‍ट्रेलियाई टीम मजबूत स्‍कोर की ओर बढ़ रही थी. 16 ओवर के बाद टीम का स्‍कोर दो विकेट पर 162 रन था. ऐसा लग रहा था कि कंगारू टीम आसानी से 200 रन के स्‍कोर को पार कर लेगी लेकिन 17वें ओवर में स्पिनर सईद अजमल ने हसी और वॉटसन को आउट करके दोहरा झटका दिया. अपने अगले यानी पारी के 19वें ओवर में अजमल ने कैमरन व्‍हाइट को भी पवेलियन लौटा दिया. 19 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 5 विकेट पर 191 रन था लेकिन पर्याप्‍त विकेट शेष रहने के चलते टीम के 200 के पार पहुंचने की उम्‍मीद बरकरार थी.

टी20 WC में विराट के नाम है खास उपलब्धि, कोई प्‍लेयर नहीं कर पाया यह कमाल

आमिर का जादुई ओवर, 5 विकेट गिरे, कोई रन नहीं बना

T20 World Cup, Australia Vs Pakistan, Mohammad Amir, Pakistan cricket team, T20 World Cup 2024, टी20 वर्ल्‍डकप, ऑस्‍ट्रेलिया Vs पाकिस्‍तान, पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम, मोहम्‍मद आमिर, मो.आमिर, टी20 वर्ल्‍डकप 2024

ऐसे महत्‍वपूर्ण क्षण में पाकिस्‍तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद आमिर (Mohammad Amir) ने कमाल का 20वां ओवर फेंका. इस ओवर में 5 विकेट गिरे जिसमें आमिर के 3 विकेट शामिल रहे. पहली गेंद पर ब्रेड हेडिन आउट हुए. ऑफ स्‍टंप से बाहर की गेंद पर उनका कैच शॉर्ट थर्डमैन बाउंड्री पर मोहम्‍मद समी ने लपका. आमिर ने अगली ही गेंद पर नए बैटर मिचेल जॉनसन को यॉर्कर पर बोल्‍ड कर दिया. अगली गेंद पर वे हैट्रिक तो हासिल नहीं कर सके लेकिन पाकिस्‍तान के खाते में रन आउट के रूप में एक और विकेट आ गया. आमिर की एक और बेहतरीन यॉर्कर को स्‍टीव स्मिथ कनेक्‍ट नहीं कर सके. बाय रन लेने की कोशिश में नॉन स्‍ट्राइकर एंड से दौड़े बेटर माइकल हसी (17) आउट हो गए. ओवर की चौथी गेंद पर भी यही कहानी दोहराई गई. आमिर की एक और यॉर्कर पर नए बैटर डर्क नैंस चूके और बाय रन चुराने की कोशिश में स्मिथ रन आउट हो गए. चार गेंद पर चार विकेट गिर चुके थे. ऑफ स्‍टंप के बाहर फेंकी गई ओवर की पांचवीं गेंद नए बैटर शॉन टैट कनेक्‍ट नहीं कर सके और इस पर कोई रन नहीं बना. ओवर और पारी की आखिरी गेंद टैट के पैड से टकराकर विकेट पर लगी. इस तरह ओवर में 5 विकेट गिरे जबकि कोई रन नहीं बना. 19 ओवर के बाद 191 के स्‍कोर पर पहुंची ऑस्‍ट्रेलियाई पारी का 20 ओवर में इसी स्‍कोर पर अंत हो गया. नैंस बिना कोई रन बनाए नाबाद रहे. आमिर ने 23 रन देकर तीन और अजमल ने 34 रन देकर तीन विकेट लिए.

T20I में 12 बार 0 पर आउट हुए रोहित, 9 बैटर का 10 बार नहीं खुला खाता, वर्ल्ड रिकॉर्ड आयरिश कप्तान के नाम

दोनों टीमें पारी की आखिरी गेंद पर सिमटी
हालांकि 192 रन के टारगेट को भी पाकिस्‍तान हासिल नहीं कर सका और पूरी टीम मैच की आखिरी गेंद पर 157 रन बनाकर आउट हो गई. मिस्‍बाह उल हक (41 रन, 31 गेंद, एक चौका और दो छक्‍के) और कप्‍तान शाहिद अफरीदी (33 रन, 24 गेंद, तीन चौके और एक छक्‍का) के अलावा अन्‍य बैटर नाकाम रहे. ऑस्‍ट्रेलिया की ओर से डर्क नैंस व शॉन टैट ने तीन -तीन और मिचेल जॉनसन ने दो विकेट लेकर पाकिस्‍तानी पारी को समेटने में अहम रोल निभाया. मैच का एक रोचक पहलू यह भी रहा कि दोनों ही टीमों का आखिरी विकेट पारी की आखिरी गेंद पर गिरा. शॉन टैट के रूप में ऑस्‍ट्रेलियाई पारी का आखिरी विकेट, 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर गिरा था जबकि पाकिस्‍तान के आखिरी विकेट के रूप में सईद अजमल पारी की आखिरी गेंद पर टैट के शिकार बने.

बैटर जो दो देशों से खेला, T20 वर्ल्‍डकप का रहा हिस्‍सा, भाई-बहनें भी इंटरनेशनल क्रिकेटर

सेमीफाइनल में फिर ऑस्‍ट्रेलिया Vs पाकिस्‍तान, फिर आमिर के 3 विकेट
टी20 वर्ल्‍डकप 2010 में ऑस्‍ट्रेलियाई टीम फाइनल में पहुंची थी. मजे की बात यह है कि सेमीफाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया का फिर पाकिस्‍तान से मुकाबला हुआ था. सेंट लूसिया में ही हुए ऑस्‍ट्रेलिया-पाकिस्‍तान के सेमीफाइनल में आमिर ने फिर से तीन विकेट लिए. इस मैच में पाकिस्‍तान ने कामरान अकमल के 50 और उनके छोटे भाई उमर अकमल के नाबाद 56 रनों की मदद से 20 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 191 रन बनाए थे. जवाब में ऑस्‍ट्रेलिया ने माइकल हसी के नाबाद 60 और कैमरन व्‍हाइट के 43 रनों की मदद से टारगेट 19.5 ओवर्स में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया.फाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया का मुकाबला इंग्‍लैंड से हुआ था जिसमें कंगाारू टीम को 7 विकेट की हार के साथ उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा था.

आमिर टी20 वर्ल्‍डकप 2024 (T20 World Cup 2024) में भाग लेने वाली पाकिस्‍तान टीम में भी शामिल हैं. पीसीबी के आग्रह पर संन्‍यास से वापसी के बाद उन्‍हें पाकिस्‍तान टीम में जगह मिली है, ऐसे में बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज का प्रदर्शन पर फैंस की खास नजर होगी.

Tags: Icc T20 world cup, Mohammad amir, Pakistan cricket team, Pakistan vs australia, T20 World Cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here