Home Sports IND vs IRE: न्यूयॉर्क में भारतीय गेंदबाजों का कहर, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, बुमराह से आगे निकले अर्शदीप

IND vs IRE: न्यूयॉर्क में भारतीय गेंदबाजों का कहर, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, बुमराह से आगे निकले अर्शदीप

0
IND vs IRE: न्यूयॉर्क में भारतीय गेंदबाजों का कहर, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, बुमराह से आगे निकले अर्शदीप

[ad_1]

IND vs IRE Arshdeep Singh: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने सफर की शुरुआत बुधवार (5 जून) को आयरलैंड के खिलाफ मैच से की. न्यूयॉर्क के नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया. उन्होंने आयरलैंड की टीम को 16 ओवर में 96 रन पर समेट दिया. हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को 2-2 सफलता मिली. वहीं, मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट लिए.

भारतीय फास्ट बॉलर्स ने तीसरी बार किया ऐसा

भारत के गेंदबाजों ने इस मैच में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी.ऐसा तीसरी बार हुआ है जब टीम इंडिया के फास्ट बॉलर्स ने टी20 वर्ल्ड कप के मैच में 8 या उससे अधिक विकेट लिए हैं. इस मैच में अक्षर पटेल को छोड़कर बाकी 8 विकेट तेज गेंदबाजों को मिले. आयरलैंड का एक खिलाड़ी रन आउट. इससे पहले 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ जोहान्सबर्ग में 9 विकेट लिए थे. पाकिस्तान के खिलाफ ही 2022 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर टीम इंडिया के फास्ट बॉलर्स ने 8 विकेट झटके थे.

ये भी पढ़ें: IND vs IRE: पिच है या कब्रगाह…आसान नहीं न्यूयॉर्क में बैटिंग, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने बताया ‘शॉकिंग’

बुमराह से आगे निकले अर्शदीप

अर्शदीप ने इस मैच में अपने पहले ही ओवर में 2 विकेट लिए. यह पारी का तीसरा ओवर था. अर्शदीप ने पहली ही गेंद पर पॉल स्टर्लिंग को ऋषभ पंत के हाथों कैच करा दिया. आखिरी गेंद पर उन्होंने एंड्रयू बलबर्नी को क्लीन बोल्ड कर दिया. भारत के लिए टी20 क्रिकेट में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में उन्होंने जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया. बुमराह 25 विकेट के साथ अब तीसरे स्थान पर हैं. अर्शदीप के 26 विकेट हो गए हैं. पावरप्ले में भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 47 विकेट लिए हैं.

ये भी पढ़ें: 25 डॉलर में पाकिस्तानियों ने बेचा ईमान, पैसे दो…प्लेयर्स से मिलो, PCB की शर्मनाक हरकत पर भड़का पूर्व कप्तान

अक्षर पटेल खास लिस्ट में शामिल

अक्षर पटेल ने इस मैच में बैरी मक्कार्थी का विकेट लिया. उन्होंने खुद ही उनका कैच लिया. अक्षर ने भारत के लिए टी20 क्रिकेट में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए. वह टीम इंडिया के लिए इस उपलब्धि को हासिल करने वाले नौवें गेंदबाज बन गए.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here