[ad_1]
India vs Ireland Weather Report : रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम बुधवार (5 जून) को न्यूयॉर्क में 2024 टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में आयरलैंड से भिड़ेगी. यह मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा और फैंस को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है. भारतीय टीम 11 साल के ICC ट्रॉफी जीतने के सूखे को खत्म करने के इरादे से इस टूर्नामेंट में खेलने उतरेगी. आखिरी बार 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर भारत ने कोई आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की थी. आयरलैंड के खिलाफ होने वाले मैच के दिन बादल छाए रहने की संभावना है. क्या बारिश फैंस का मजा किरकिरा करेगी. आइए जानते हैं मौसम की रिपोर्ट.
कैसा रहेगा मौसम?
एक्यूवेदर के अनुसार न्यूयॉर्क में 5 जून को धूप और बादलों का मिश्रण रहने की संभावना है. कुल मिलाकर मौसम सही रहने की उम्मीद की जा रही है. आधिकारिक मौसम पूर्वानुमान में कहा गया कि धूप और बादलों का मिश्रण रहेगा. मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे शुरू होगा, और पूर्वानुमान के अनुसार बारिश की संभावना बहुत कम या बिलकुल नहीं होगी. इसका मतलब यह कि फैंस बिना किसी रुकावट के मुकाबला देखने की उम्मीद कर सकते हैं. तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.
इंडिया-आयरलैंड हेड टू हेड
भारत और आयरलैंड ने आठ टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. भारत ने उनमें से सात जीते हैं और एक बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ. आयरलैंड ने कभी भी भारत को टी20 मैच में नहीं हराया है. आठ में से सात मैच डबलिन में खेले गए हैं. पिछले साल एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था, जबकि अन्य छह मैच 2018, 2022 और 2023 में हुए थे. हालांकि, दोनों ही टीमें जीत के साथ अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी.
आयरलैंड का स्क्वॉड
पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, नील रॉक, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग.
भारत का स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह.
[ad_2]
Source link