Home Sports VIDEO: नजर…नजर…नजरअंदाज… द्रविड़ की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में हुआ मजेदार वाक्‍या

VIDEO: नजर…नजर…नजरअंदाज… द्रविड़ की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में हुआ मजेदार वाक्‍या

0
VIDEO: नजर…नजर…नजरअंदाज… द्रविड़ की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में हुआ मजेदार वाक्‍या

[ad_1]

हाइलाइट्स

राहुल द्रविड़ का टीम इंडिया के साथ कान्‍ट्रैक्‍ट टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के बाद खत्‍म हो रहा है. द्रविड़ की कोचिंग में ही भारत टी20 वर्ल्‍ड कप 2022 और भारत में हुए वर्ल्‍ड कप 2023 में खेला था.द्रविड़ के साथ आयरलैंड के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में मजेदार वाक्‍या हुआ.

नई दिल्‍ली. भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ आयरलैंड के खिलाफ मैच से पहले बातचीत के लिए मीडिया के बीच आए. इस दौरान वो कुछ ऐसा कह गए, जिसके बाद उन्‍होंने खुद की ही तारीफ कर डाली. प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के बीच में  राहुल द्रविड़ ने कहा वैल डन राहुल और हसने लगे. मन में सवाल उठना लाजमी है कि आखिर ऐसा क्‍या हुआ कि राहुल खुद को ही शाबाशी देने लगे. दरअसल, मूल रूप से बेंगलुरु के रहने वाले राहुल अच्‍छी खासी हिन्‍दी बोल लेते हैं. आज एक पत्रकार के सवाल का जवाब राहुल द्रविड़ हिन्‍दी में दे रहे थे. मीडिया से बातचीत करते वक्‍त उन्‍होंने उर्दू के एक मुश्किल शब्‍द का भी इस्‍तेमाल किया. यही वजह है कि बीच में ही वो खुद को शाबाशी देने लगे.

मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल द्रविड़ ने कहा, ‘ इस फॉर्मेट में…ये फॉर्मेट ही यही है कि आप किसी को नजर…नजर…नजरअंदाज नहीं कर सकते.’ उर्दू का शब्‍द नजरअंदाज बोलने से पहले वो दो बार अटक गए. हालांकि अंत में उन्‍होंने शब्‍द को ठीक कर लिया. इसके बाद वो एकाएक हंसने लगे और लाइव कॉन्‍फ्रेंस के बीच में ही बोल पड़े, ‘नॉट बैड…वैल डन राहुल.’

यह भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: टीम इंडिया का दारोमदार टॉप-3 पर , फेल हुए तो टूट सकता है रोहित का ख्वाब



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here