Home Breaking News Congress: शशि थरूर बोले- राहुल गांधी कांग्रेस के स्टार हैं, उन्हें संसद में नेता प्रतिपक्ष बनना चाहिए

Congress: शशि थरूर बोले- राहुल गांधी कांग्रेस के स्टार हैं, उन्हें संसद में नेता प्रतिपक्ष बनना चाहिए

0
Congress: शशि थरूर बोले- राहुल गांधी कांग्रेस के स्टार हैं, उन्हें संसद में नेता प्रतिपक्ष बनना चाहिए

[ad_1]

Shashi Tharoor said Rahul Gandhi is star of Congress he should become leader of opposition

कांग्रेस नेता शशि थरूर
– फोटो : पीटीआई

विस्तार


लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। 10 साल बाद संसद में नेता प्रतिपक्ष होगा। दूसरी सबसे बड़ी पार्टी और 10 प्रतिशत मत हासिल करने के कारण यह पद कांग्रेस को मिलेगा। संसद में विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल गांधी की मांग उठ रही है। इस पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि मैंने आज कई साक्षात्कारों में मांग की है कि राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि इस पर ध्यान दिया जाएगा। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की। उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा की। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने देश भर में उल्लेखनीय प्रचार किया। वे असल में पार्टी के स्टार कैंपेनर हैं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राज्यसभा में पार्टी के नेता हैं। राहुल गांधी का लोकसभा में पार्टी का नेता बनना उचित होगा। अगर ऐसा होता है तो मुझे बहुत अधिक खुशी होगी।

 

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने आगे कहा कि इंडी गठबंधन का निर्णय बहुत स्पष्ट है। हम इस मामले में नाटक नहीं करने वाले हैं। एनडीए सरकार बनाएगी और हम प्रभावी विपक्ष होंगे। विपक्ष कोई बुरी चीज नहीं है। हम प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी को पिछले दस वर्षों की तुलना में दूसरों के प्रति अधिक जवाबदेह बनाएंगे। 

 

 







[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here