Home Sports Papua New Guinea vs Uganda : चार ओवर में सिर्फ 4 रन… 43 साल के गेंदबाज का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 WC में करिश्मा

Papua New Guinea vs Uganda : चार ओवर में सिर्फ 4 रन… 43 साल के गेंदबाज का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 WC में करिश्मा

0
Papua New Guinea vs Uganda : चार ओवर में सिर्फ 4 रन… 43 साल के गेंदबाज का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 WC में करिश्मा

[ad_1]

Most Economical 4 over spell in T20 World Cup : वर्ल्ड कप 2024 के 9वें मुकाबले में युगांडा ने पापुआ न्यू गिनी को 3 विकेट से हरा दिया.  युगांडा की टूर्नामेंट में यह पहली जीत है. इस लो स्कोरिंग मैच में 43 साल के युगांडा के गेंदबाज फ्रैंक न्सुबुगा ने इतिहास रच दिया. इस गेंदबाज ने अपने 4 ओवर की गेंदबाजी के दौरान सिर्फ 4 ही रन खर्चे और 2 विकेट भी लिए. इसके साथ ही वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे किफायती 4 ओवर स्पेल फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इस गेंदबाज ने एनरिक नॉर्खिया को पीछे छोड़कर यह कमाल किया है.

युगांडा ने जीता मैच

इस लो स्कोरिंग मैच में पहले बैटिंग करते हुए पापुआ न्यू गिनी की टीम 19.1 ओवर में 77 रन पर ढेर हो गई. टीम के लिए सबसे ज्यादा 15 रन हिरी हिरी ने बनाए. लेगा सियका और किपलिन डोरिगा ने 12-12 रन बनाए. बाकी कोई डबल डिजिट के स्कोर  तक भी नहीं पहुंच सका. टारगेट का पीछा करने उतरी युगांडा की टीम के भी लगातार विकेट गिरते रहे, लेकिन एक छोर पर खड़े रिआजत अली शाह ने टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया. उन्होंने 33 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली. जुमा मियागी 13 रन बनाकर आउट हुए.

T20 वर्ल्ड कप में सबसे किफायती 4 ओवर स्पेल फेंकने वाले गेंदबाज

2/4 – फ्रैंक न्सुबुगा (युगांडा) बनाम पापुआ न्यू गिनी, गुयाना, 2024
4/7 – एनरिक नॉर्खिया (साउथ अफ्रीका) बनाम श्रीलंका, न्यूयॉर्क, 2024
6/8 – अजंता मेंडिस (श्रीलंका) बनाम जिम्बाब्वे, हंबनटोटा, 2012
1/8 – महमूदुल्लाह (बांग्लादेश) बनाम अफगानिस्तान, मीरपुर, 2014
3/8 – वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका) बनाम युएई, जिलॉन्ग, 2022

गेंदबाजों का रहा दबदबा

मुकाबले में गेंदबाजों का दबदबा रहा. दोनों ही टीमों के गेंदबाज बल्लेबाजों पर केहर बनकर टूटे. युगांडा के अल्पेश रमजानी, कॉस्मॉस कयवुता, जुमा मियागी और फ्रैंक न्सुबुगा ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि ब्रियान मसाबा ने 1 विकेट झटका. पापुआ न्यू गिनी के लिए अली नाओ, नार्मन वानुआ ने 2-2 विकेट लिए और चाड सोपर और अस्साद वाला को 1-1 सफलता मिली.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here