Home Breaking News Rajasthan News: बदलाव के आसार, हार की रिपोर्ट के साथ सीएम आज पहुंचेंगे दिल्ली, क्या है BJP का रिवाइवल प्लान

Rajasthan News: बदलाव के आसार, हार की रिपोर्ट के साथ सीएम आज पहुंचेंगे दिल्ली, क्या है BJP का रिवाइवल प्लान

0
Rajasthan News: बदलाव के आसार, हार की रिपोर्ट के साथ सीएम आज पहुंचेंगे दिल्ली, क्या है BJP का रिवाइवल प्लान

[ad_1]

Rajasthan News: BJP's meeting with CM Bhajanlal in Delhi regarding the reasons for the election defeat

सीएम भजनलाल शर्मा की दिल्ली में बैठक।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राजस्थान में लोकसभा चुनावों 11 सीटों का भारी नुकसान खाने वाली भाजपा अब रिवाइवल प्लान तैयार करने में जुट गई है। नवंबर में लोकल बॉडी चुनाव होने हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इससे पहले भाजपा में सरकार और संगठन के स्तर पर बड़े बदलाव होंगे। इसमें कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है तो कुछ के पोर्टफोलियो बदले जाएंगे। संगठन में भी प्रदेशाध्यक्ष से लेकर संगठन महामंत्री तक नई नियुक्तियां होनी हैं।

प्रदेश के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लिए आगे की राह आसान नहीं है। हार के कारणों की रिपोर्ट लेकर आज सीएम भजनलाल शर्मा दिल्ली पहुंचेंगे। भाजपा ने अपने सभी मुख्यमंत्रियों को आज दिल्ली बुलाया है। विधानसभा चुनावों के 6 महीने बाद ही लोकसभा चुनावों में इतनी जबरदस्त हार की गाज इस सरकार पर गिरना तय है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने राजस्थान में लगभग 90 चुनावी रैली और सभाएं कीं, लेकिन भाजपा शर्मा के गृह जिले भरतपुर में ही हार गई। विधानसभा चुनावों में भाजपा ने भरतपुर लोकसभा में आने वाली विधानसभाओं में से ज्यादातर पर जीत दर्ज की थी।

इसके अलावा भी मंत्री किरोड़ीलाल मीणा, गजेंद्र सिंह खींवसर, सुमित गोदारा, जवाहर सिंह बेढम और केके विश्नोई के विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। नवंबर के आस-पास राजस्थान में लोकल बॉडी के चुनाव होने हैं। शहरी सरकार के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण है। इन चुनावों को भाजपा हर हाल में जीतना चाहेगी।

मंत्रिमंडल में फेरबदल के साथ विस्तार भी जल्द

राजस्थान के मौजूदा मंत्रिमंडल में भी 6 सीट खाली हैं। लोकल बॉडी इलेक्शन से पहले इनमें से ज्यादातर पर नए मंत्री शपथ लेंगे। इसके साथ ही मौजूदा मंत्रियों में से कुछ को बाहर किया जा सकता है और कुछ का पोर्टफोलियो बदला जा सकता है।

भाजपा के मत प्रतिशत में 9.23 की गिरावट दर्ज हुई

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में 2024 में भाजपा के मत प्रतिशत में 9.23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, कांग्रेस वोट शेयर में 3.67 प्रतिशत बढ़ा। इसके साथ ही इन चुनावों में कांग्रेस के तीनों अलायंस पार्टनर का वोट शेयर भी जोड़ दें तो इंडी गठबंधन को राजस्थान में करीब 41 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिला।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here