[ad_1]

शेयर मार्केट
– फोटो : Agency
विस्तार
शुक्रवार को दलाल स्ट्रीट में बुल्स ने पूरी ताकत के साथ वापसी की जिससे सेंसेक्स लगभग 1,700 अंक बढ़कर 76,794.06 के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी50 483 अंकों तक चढ़ा। दोनों सूचकांक 4 जून के सभी नुकसान को पाटने में कामयाब रहे। ब्याज दर को अपरिवर्तित रखने के आरबीआई के फैसले के बाद बैंकिंग, वित्त, ऑटो और रियल एस्टेट जैसे दर-संवेदनशील क्षेत्रों में के शेयर 8% तक चढ़े। इस दौरान बीएसई पर सभी सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 7.68 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 423.57 लाख करोड़ रुपये हो गया।
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,618.85 (2.15%) अंक चढ़कर 76,693.36 के स्तर पर पहुंचा। दूसरी ओर, निफ्टी 468.75 (2.05%) अंक मजबूत होकर 23,290.15 के लेवल पर क्लोज हुआ।
शुक्रवार को आईटी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरो में मजबूत दिखी। टेक सेक्टर के शेयर बाजार में टॉप गेनर्स के रूप में कारोबार करते दिखे। विप्रो के शेयरों में पांच प्रतिशत की मजूती आई, इंफोसिस के शेयर 3% चढ़े। वहीं, टेक महिंद्रा, टीसीएस और एचसीएल टेक के शेयरों में 2 से 3 प्रतिशत की बढ़त दिखी। सेंसेक्स में बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील और रिलयंस के शेयरों ने भी मजबूत बढ़त हासिल की। इनके बल ही इंडेक्स को 192 अंकों की मजबूती मिली।
[ad_2]
Source link