Home Breaking News Sonu Nigam: भाजपा का समर्थन न करने पर अयोध्या के मतदाताओं पर भड़के सोनू निगम? जानें मामले से जुड़ी पूरी सच्चाई

Sonu Nigam: भाजपा का समर्थन न करने पर अयोध्या के मतदाताओं पर भड़के सोनू निगम? जानें मामले से जुड़ी पूरी सच्चाई

0
Sonu Nigam: भाजपा का समर्थन न करने पर अयोध्या के मतदाताओं पर भड़के सोनू निगम? जानें मामले से जुड़ी पूरी सच्चाई

[ad_1]

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों ने सभी को चौंका दिया है। लोगों को सबसे ज्यादा आश्चर्य उत्तर प्रदेश के अयोध्या के नतीजों को देखकर हो रहा है। अयोध्या में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जाने-माने गायक सोनू निगम की बीजेपी की इस हार पर टिप्पणी वायरल हो रही है, जिसे लेकर उन्हें खूब ट्रोल भी किया जा रहा है। अब इस मामले में सोनू निगम ने सोशल मीडिया यूजर्स और कुछ मीडियाकर्मियों की आलोचना की है। साथ ही इस मामले पर अपनी सफाई दी है। 





सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘जिस सरकार ने पूरे अयोध्या को सुंदर बनाया, नया एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन दिया, 500 साल बाद राम मंदिर बनाया, मंदिर अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से खड़ा किया, उस पार्टी को अयोध्या सीट के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। शर्मनाक है अयोध्यावासियों!’ इसे लेकर मीडिया के एक वर्ग ने कहा कि ये पोस्ट गायक सोनू निगम का है। 

 


सोनू निगम ने इस पर कहा कि उन्होंने इस विषय पर कोई टिप्पणी नहीं की। साथ ही कहा कि यही कारण था कि उन्होंने सात साल पहले एक्स छोड़ दिया था। गायक ने कहा, ‘यह ऐसी ही घिनौनी हरकत है, जिसकी वजह से मुझे सात साल पहले ट्विटर छोड़ना पड़ा था। मैं राजनीतिक टिप्पणी करने में विश्वास नहीं रखता और मैं सिर्फ अपने काम पर ध्यान देता हूं। मगर यह घटना चिंताजनक है, सिर्फ मेरे लिए ही नहीं, बल्कि मेरे परिवार की सुरक्षा के लिए भी।’


इसके साथ ही सोनू ने यह भी बताया कि उनकी टीम ने इस तरह के भ्रम से बचने के लिए सोशल मीडिया यूजर से ऑनलाइन अपना नाम बदलने के लिए संपर्क किया है। उन्होंने कहा, यह यूजर कुछ समय से ऐसा कर रहा है। मेरे फैंस द्वारा मुझे अक्सर उसके ट्वीट के स्क्रीनशॉट भेजे जाते हैं। मेरी टीम ने उससे संपर्क किया और जोर देकर कहा कि वह अपना हैंडल नाम ठीक करे और मेरा नाम लेना बंद करे, क्योंकि मेरे उपनाम के इस्तेमाल से लाखों लोग गुमराह हो रहे हैं। मुझे यकीन है कि हम इसे ठीक करने का कोई रास्ता निकाल लेंगे।’ 

Chandu Champion: ‘चंदू चैंपियन’ से कार्तिक का है खास कनेक्शन, बोले- ये इंसानी जज्बे और जीत की कहानी है




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here