[ad_1]
New York Pitch : T20 वर्ल्ड कप अमेरिका और वेस्टइंडीज की साझा मेजबानी में खेला जा रहा है. न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच सिर्फ 2 मैच के बाद ही सवालों के घेरे में है. भारत और आयरलैंड मैच में पिच पर इतना असमतल उछाल था कि कप्तान रोहित शर्मा तो हाथ पर गेंद लगने के चलते रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर गए. इतना ही नहीं, इसी मुकाबले में ऋषभ पंत को भी कई बार गेंद लगी. आयरलैंड के बल्लेबाज भी दिक्कत में नजर आए. अब न्यूयॉर्क की यह पिच दिग्गजों के निशाने पर है. कोई इसे खतरनाक बता रहा है तो किसी का मानना है कि यह खेलने लायक पिच ही नहीं है.
खिलाड़ी हो सकते हैं चोटिल
जिस तरह पिच खेल रही है उससे खिलाड़ियों के चोटिल होना के खतरा ज्यादा है. आयरलैंड के खिलाफ मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल की गेंद पर ऊपरी बाजू में चोट लगने के बाद मैदान छोड़ना पड़ा. इससे और पिच को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं. सिर्फ रोहित ही नहीं, पारी के 11वें ओवर में जोशुआ लिटिल की ही गेंद पर ऋषभ पंत की कोहनी में चोट लग गई. हालांकि, वह थोड़ी देर में फिर से बल्लेबाजी के लिए तैयार हो गए. दिग्गज क्रिकेटर इस पिच को लेकर काफी आलोचना कर रहे हैं.
हो रही तीखी आलोचना
इंग्लैंड के दिग्गज माइकल वॉन और एंडी फ्लावर ने भारत और आयरलैंड के बीच मैच के दौरान नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच की स्थिति पर भारी आपत्ति जताई. एंडी फ्लावरवॉन ने ईएसपीएन पर बात करते हुए कहा, ‘मुझे कहना होगा कि यह इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए अच्छी सतह नहीं है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘यह खतरनाक होने की कगार पर है. आप गेंद को दोनों तरफ लंबाई में उछलते हुए देखते हैं. इसलिए कई बार नीचे की ओर फिसलती है, लेकिन बड़ी बात यह है कि असामान्य रूप से ऊंची उछलती है और लोगों के अंगूठे, दस्तानों और हेलमेट पर लगती है और किसी भी बल्लेबाज के लिए जीवन को बहुत खतरे में डाल देती है.’
वॉन ने भी किया पोस्ट
इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर माइकल वॉन ने एक्स पर पोस्ट किया और लिखा, ‘चौंकाने वाली सतह.’ उन्होंने एक और पोस्ट करते हुए लिखा, ‘अमेरिका में खेल को बेचने की कोशिश करना बहुत बढ़िया है… मुझे यह पसंद है, लेकिन खिलाड़ियों को न्यूयॉर्क में इस घटिया सतह पर खेलना अस्वीकार्य है. आप वर्ल्ड कप में ऐसी जगह बनाने के लिए इतनी मेहनत करते हैं, फिर आपको इस पर खेलना पड़ता है.’
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) June 5, 2024
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) June 5, 2024
भारत-पाकिस्तान का भी होना है मैच
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के 9 जून को होने वाला मुकाबला भी न्यूयॉर्क में ही होना है. दोनों ही टीमों में दुनिया के वर्ल्ड क्लास पेस बॉलर्स हैं.पिच का असमतल उछाल बल्लेबाजों के चोटिल होने का खतरा बढ़ा सकता है. पाकिस्तान की टीम में शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद आमिर और नसीम शाह जैसे घातक गेंदबाज हैं. ऐसे में अगर पिच आयरलैंड के खिलाफ हुए मैच जैसा बर्ताव करती है तो भारतीय बल्लेबाजों के लिए काफी दिक्कतें होने वाली हैं.
[ad_2]
Source link