[ad_1]
India vs Pakistan T20 World Cup 2024: भारत बनाम पाकिस्तान, क्रिकेट जगत की ऐसी जंग जिसकी गूंज दुनियाभर में देखने को मिलती है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इस लड़ाई में महज 3 दिन का समय है. इस महामुकाबले से पहले पिच को लेकर बखेड़ा खड़ा हो चुका है. दोनों टीमों के बीच न्यूयॉर्क की उसी ड्रॉप इन पिच पर भिड़ंत होनी है जो बल्लेबाजों के लिए अभी तक कब्रगाह साबित हुई. लेकिन इससे इतर 9 जून को रोहित-कोहली के लिए बड़ी चुनौती इंतजार कर रही है. इसके लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी चेतावनी दे दी है.
पिच से है कनेक्शन
भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकबला नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस पिच पर अभी तक दो मुकाबले खेले जा चुके हैं. दोनों मैच में बल्लेबाजों के लिए गेंद आग के गोले की तरह नजर आई. नतीजन दोनों मैच लो स्कोरिंग रहे. टीमें 100 रन बनाने के लिए भी संघर्ष करती नजर आई. दूसरे मैच में भारत ने आयरलैंड के खिलाफ 97 रन के टारगेट को चेज कर जीत दर्ज की. रोहित शर्मा और ऋषभ पंत ने शानदार पारियां खेली. लेकिन असीमित उछाल के चलते दोनों स्टार्स इंजरी से बाल-बाल बचे.
पाकिस्तान की गेंदबाजी घातक
पाकिस्तान टीम की गेंदबाजी में हमेशा से धार नजर आई है. टीम के पास शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और मोहम्मद आमिर जैसे घातक पेसर मौजूद हैं. भारतीय बल्लेबाज कई बार लेफ्ट आर्म पेसर्स के खिलाफ फंसते दिखे. अफरीदी और आमिर जैसे लेफ्ट आर्म पेसर्स की कोशिश में पिच का भी डबल डोज देखने को मिल सकता है. दिग्गज आकाश चोपड़ा ने भी इसके लिए टीम इंडिया की बल्लेबाजी को चेतावनी दे दी है.
क्या बोले आकाश चोपड़ा?
आकाश चोपड़ा ने जियोसिनेमा पर कहा, ‘आप पाकिस्तानी बॉलिंग अटैक की तरफ नजर डालते हैं और पिच कंडीशन को देखते हैं तो यदि आप पाकिस्तानी फैन हैं तो काफी खुश होंगे. अगर पिच में थोड़ी भी मदद है और गेंद लेफ्ट-राइट स्विंग करती है तो उन्हें लग सकता है कि वह पॉवर प्ले में हावी हो सकते हैं. गेंदबाजी करने वाली टीम यदि पॉवर प्ले में तीन विकेट निकाल लेती है तो मैच उनका बन जाएगा. वहीं, अगर बल्लेबाजी करने वाली टीम पॉवर प्ले में महज एक विकेट खोकर ठीक-ठाक स्कोर बना लेती है तो मैच उनकी तरफ हो जाता है.’
[ad_2]
Source link