Home Sports कौन हैं हार्दिक पांड्या की भाभी? लंबी डेटिंग के बाद क्रुणाल पांड्या से रचाई थी शादी

कौन हैं हार्दिक पांड्या की भाभी? लंबी डेटिंग के बाद क्रुणाल पांड्या से रचाई थी शादी

0
कौन हैं हार्दिक पांड्या की भाभी? लंबी डेटिंग के बाद क्रुणाल पांड्या से रचाई थी शादी

[ad_1]

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के भाई क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) काफी पॉपुलर हैं और उनकी वाइफ भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं. क्रुणाल पांड्या और पंखुड़ी शर्मा की शादी 27 दिसंबर 2017 को हुई थी. शादी के पांच साल बाद क्रुणाल पांड्या और पंखुड़ी शर्मा पहली बार माता-पिता बने. साल 2022 में क्रुणाल पांड्या और पंखुड़ी शर्मा ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. साल 2024 में क्रुणाल और पंखुड़ी दूसरी बार माता-पिता बने.

fallback

बेहद खूबसूरत हैं पंखुड़ी शर्मा

क्रुणाल पांड्या की वाइफ पंखुड़ी शर्मा (Krunal Pandya Wife Pankhuri Sharma) बेहद खूबसूरत हैं और बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी मात देती हैं. क्रुणाल पांड्या से पंखुड़ी शर्मा की मुलाकात एक दोस्त के जरिए हुई थी. पंखुड़ी फिल्म मार्केटिंग में काम करती थीं.

fallback

लंबे समय तक चली डेटिंग

क्रुणाल पांड्या लंबे समय तक अपनी गर्लफ्रेंड पंखुड़ी शर्मा (Pankhuri Sharma) के साथ रिलेशनशिप में थे, जिसके बाद इस कपल ने शादी करने का फैसला किया.

fallback

मॉडल भी रह चुकी हैं क्रुणाल पांड्या की वाइफ

क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) की वाइफ पंखुड़ी शर्मा सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं. छोटे भाई हार्दिक पांड्या की तरह क्रुणाल पांड्या भी काफी रोमांटिक हैं और उन्होंने पंखुड़ी से लव मैरिज की थी. पंखुड़ी शर्मा एक मॉडल भी रह चुकी हैं. 

fallback

पहली नजर में ही क्रुणाल को पंखुड़ी बहुत पसंद आई

पंखुड़ी ने कई मॉडलिंग असाइनमेंट किए हैं. पंखुड़ी से क्रुणाल पांड्या की मुलाकात शादी से 2016 में IPL के दौरान हुई थी. पहली नजर में ही क्रुणाल को पंखुड़ी बहुत पसंद आई.

fallback

दिलचस्प अंदाज में पंखुड़ी को प्रपोज किया 

क्रुणाल पांड्या ने पंखुड़ी से शादी करने का मन बना लिया था. क्रुणाल ने अंदाज में पंखुड़ी को प्रपोज किया था. 2017 में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल का खिताब जीता था तो फाइलन मैच में क्रुणाल पांड्या को ‘मैन ऑफ द मैच’ मिला था. इस कामियाबी के बाद क्रुणाल ने पंखुड़ी को प्रपोज किया था. 

fallback

घुटनों पर बैठ गए थे क्रुणाल पांड्या

रिपोर्ट्स के मुताबिक पंखुड़ी शर्मा को प्रपोज करने के लिए क्रुणाल पांड्या अपने घुटनों पर बैठ गए थे और उनके हाथ में आईपीएल की ट्रॉफी थी. पंखुड़ी इस रोमांटिक प्रपोज को मना नहीं कर सकीं और शादी के लिए हां कर दिया.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here