[ad_1]
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World cup 2024) के 11वें मैच में बड़ा उलटफेर देखने को मिला. मेजबान अमेरिका ने पूर्व चैंपियन पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर इतिहास रच दिया. पाकिस्तान को सुपर ओवर में जीत के लिए 19 रन की जरूरत थी. लेकिन वह 13 रन ही बना सके. पाकिस्तान के लिए यह बेहद शर्मनाक था. दुनिया भर में उनके खिलाड़ी लगातार ट्रोल हो रहे हैं. पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने भी हार के बाद अपनी नाराजगी जाहिर की है.
शोएब अख्तर ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा,” पाकिस्तान की शर्मनाक हार हुई. हमें अच्छा स्टार्ट नहीं मिला. पाकिस्तान यहां जीतना डिजर्व ही नहीं करता था. क्योंकि अमेरिका ने बेशक अच्छा खेला. वे कमांडिंग पॉजिशन में थे हमेशा. मोहम्मद आमिर, शाहीन अफरीदी ने बेशक मैच बचाया लेकिन. टीम को नहीं जिता सके. हम उनसे थोड़ा पीछे रह गए.”
Hurt & disappointed. #pakvsusa pic.twitter.com/PfQkk6qQ09
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) June 6, 2024
[ad_2]
Source link