Home Sports Hardik Pandya : यह कोई जंग नहीं…, IND-PAK मैच पर खुलकर बोले हार्दिक पांड्या, जीत की भी भरी हुंकार

Hardik Pandya : यह कोई जंग नहीं…, IND-PAK मैच पर खुलकर बोले हार्दिक पांड्या, जीत की भी भरी हुंकार

0
Hardik Pandya : यह कोई जंग नहीं…, IND-PAK मैच पर खुलकर बोले हार्दिक पांड्या, जीत की भी भरी हुंकार

[ad_1]

Hardik Pandya Statement IND vs PAK : भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को टी20 वर्ल्ड कप में टक्कर होनी है. इससे पहले दोनों ही टीमों के कई क्रिकेटर्स मुकाबले को लेकर अपने भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं. टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर बयान दिया है. हार्दिक ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप के आगामी मुकाबले को ‘जंग’ की तरह नहीं देखते, लेकिन यह भारतीय ऑलराउंडर उस चिर प्रतिद्वंद्वी का सामना करने को बेताब हैं. बता दें कि हार्दिक का पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. 

क्या बोले हार्दिक?

भारत और पाकिस्तान की टक्कर रविवार (9 जून) को होगी तो पांड्या चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ पिछली सफलता दोहराना चाहेंगे. हार्दिक ने ‘स्टार स्पोटर्स’ से कहा, ‘मैं बड़े मैचों में खेलने को लेकर रोमांचित रहता हूं. मुझे यह बहुत खास लगता है और पाकिस्तान ऐसी टीम है, जिसके खिलाफ मैने कई मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है.’ बता दें कि हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ 6 टी20 मैच खेलकर 84 रन बनाये, लेकिन 7.5 की इकॉनॉमी रेट से 11 विकेट लिये हैं. 

यह कोई जंग नहीं…

हार्दिक ने बीसीसीआई से कहा,  ‘यह कोई जंग नहीं है, एक मैच ही है. भारत और पाकिस्तान के मैच हमेशा रोमांचक होते हैं. जज्बात का सैलाब उमड़ता है, लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि हम अनुशासित प्रदर्शन करेंगे और एक ईकाई के रूप में अपना लक्ष्य हासिल करेंगे. अगर ऐसा कर सके तो एक और दिन अच्छा होगा.’ बता दें कि पाकिस्तान को भारत टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ एक ही बार हराने में कामयाब रहा है. 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here