[ad_1]

PM Modi
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नरेंद्र मोदी तीसरे कार्यकाल के लिए 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह कई मायनों में बेहद खास होगा। इस समारोह में जहां एक तरफ दुनियाभर के शीर्ष नेता शामिल होंगे, तो वहीं सफाईकर्मी, ट्रांसजेंडर, मजदूर भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कुल 8000 मेहमान शामिल हो सकते हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में दुनिया के कई शीर्ष नेता शामिल हो सकते हैं। अब मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भी प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।
मालदीव के राष्ट्रपति भी भारत आएंगे
मालदीव के न्यूज पोर्टल ने यह दावा किया है। मालदीव के मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति मुइज्जू शनिवार को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे और इस दौरान उनके साथ उनकी सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी भारत आएंगे। हालांकि अभी तक मालदीव की सरकार की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बुधवार को मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में जीत की बधाई भी दी थी। मुइज्जू को चीन समर्थक माना जाता है और अगर वह भारत आते हैं तो यह राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी पहली भारत यात्रा होगी। मोहम्मद मुइज्जू पिछले साल राष्ट्रपति बनने के बाद से तुर्किए और चीन का दौरा कर चुके हैं।
सफाईकर्मी, मजदूर, ट्रांसजेंडर होंगे खास मेहमान
प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में सफाईकर्मी, मजदूर, ट्रांसजेंडर, केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी और विकसित भारत के राजदूत इस समारोह के खास मेहमान होंगे। रविवार को नरेंद्र मोदी करीब आठ हजार मेहमानों की उपस्थिति में गैरकांग्रेसी नेता के तौर पर लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने का इतिहास रचेंगे। पीएम रविवार को शाम छह बजे शपथ लेंगे। समारोह में आने के लिए बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, नेपाल, मालदीव, मॉरिशस और सेशेल्स के शासनाध्यक्षों ने हामी भर दी है। शपथग्रहण समारोह में दर्जनों देशों के राजदूत और उच्चायुक्त भी शिकरत करेंगे। इसके अलावा उद्योग एवं अन्य क्षेत्रों से जुड़ी दिग्गज हस्तियों को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है।
[ad_2]
Source link