Home World Russia में चार भारतीय छात्रों की नदी में डूबने से मौत, मेडिकल की कर रहे थे पढ़ाई

Russia में चार भारतीय छात्रों की नदी में डूबने से मौत, मेडिकल की कर रहे थे पढ़ाई

0
Russia में चार भारतीय छात्रों की नदी में डूबने से मौत, मेडिकल की कर रहे थे पढ़ाई

[ad_1]

रूस में सेंट पीटर्सबर्ग के पास एक नदी में डूबने से चार भारतीय छात्रों की मौत हो गई. भारतीय मिशन उनके शव जल्द से जल्द परिजनों तक पहुंचाने के लिए रूसी अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं. चारों स्टूडेंट वेलिकी नोवगोरोद शहर में स्थित नोवगोरोद स्टेट यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे. इनमें 18 से 20 साल के दो लड़के और दो लड़कियां थीं.

स्थानीय मीडिया के अनुसार, एक भारतीय छात्रा वोलखोव नदी में किनारे से थोड़ा दूर चली गई थी और डूबने लगी तो उसके चार साथी उसे बचाने की कोशिश में लग गए. खबरों के अनुसार, उसे बचाने की कोशिश में तीन और स्टूडेंट नदी में डूब गए. एक लड़के को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

भारतीय दूतावास ने दी ये जानकारी
मास्को में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘हम शवों को जल्द से जल्द परिजनों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं. जिस छात्र की जान बचाई गई है, उसका उचित इलाज किया जा रहा है.’

सेंट पीटर्सबर्ग में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि ये स्टूडेंट्स वेलिकी की नोवगोरोद स्टेट यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे. महा वाणिज्य दूतावास ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘शोक-संतप्त परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं.’

स्थानीय अधिकारियों से संर्पक में महावाणिज्य दूतावास
महावाणिज्य दूतावास ने बताया कि परिजनों तक शव जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए वेलिकी नोवगोरोद के स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क बना हुआ है. शोक-संतप्त परिवारों से संपर्क किया गया है और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया है.

(इनपुट एजेंसी)

(प्रतीकात्मक फोटो)

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here