Home Breaking News Shashi Tharoor: थरूर ने बताया कौन नेता लोकसभा चुनाव का मैन ऑफ द मैच, बोले- नरेंद्र मोदी के सामने बड़ी चुनौती

Shashi Tharoor: थरूर ने बताया कौन नेता लोकसभा चुनाव का मैन ऑफ द मैच, बोले- नरेंद्र मोदी के सामने बड़ी चुनौती

0
Shashi Tharoor: थरूर ने बताया कौन नेता लोकसभा चुनाव का मैन ऑफ द मैच, बोले- नरेंद्र मोदी के सामने बड़ी चुनौती

[ad_1]

shashi Tharoor bats for Rahul as Leader of Opposition says he was man of the match of Lok Sabha polls

शशि थरूर
– फोटो : पीटीआई

विस्तार


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए उन्हें लोकसभा चुनाव का ‘मैन ऑफ द मैच’ करार दिया और कहा कि उन्हें नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभालनी चाहिए। लोकसभा चुनाव में लगातार चौथी बार तिरुवनंतपुरम से निर्वाचित हुए थरूर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि जनादेश का संदेश यह है कि मतदाताओं ने भाजपा के ‘अति अहंकार’ और उसके ‘मेरी बात मानिये, नहीं तो रास्ता नापिये’ के रवैये को अनुचित ठहराया है।

राजग की गठबंधन सरकार को लेकर उनका कहना था, ‘यह नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के लिए एक चुनौती होगी, जो अपनी सरकार चलाने में बहुत अधिक सलाह-मशविरा करने के आदी नहीं रहे हैं और मुझे लगता है कि यह उनके काम करने के तरीके को बदलने और सरकार के भीतर अधिक समायोजन करने की उनकी क्षमता की परीक्षा होगी।’

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here