Home Sports T20 World Cup 2024 : कनाडा ने आयरलैंड को चौंकाया, 12 रन से धूल चटाकर दर्ज की T20 वर्ल्ड कप इतिहास की पहली जीत

T20 World Cup 2024 : कनाडा ने आयरलैंड को चौंकाया, 12 रन से धूल चटाकर दर्ज की T20 वर्ल्ड कप इतिहास की पहली जीत

0
T20 World Cup 2024 : कनाडा ने आयरलैंड को चौंकाया, 12 रन से धूल चटाकर दर्ज की T20 वर्ल्ड कप इतिहास की पहली जीत

[ad_1]

Canada vs Ireland T20 World Cup 2024 : टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा ने इतिहास रचते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की. उसने सीजन के 13वें मुकाबले में आयरलैंड को 12 रन से शिकस्त दी. ग्रुप-ए के हुए इस मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए कनाडा ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए. टारगेट का पीछा करते हुए आयरलैंड के बल्लेबाज पूरे ओवर खेलकर भी 125 रन तक ही पहुंच सके. आखिरी ओवर में आयरलैंड को जीत के लिए 17 रन की दरकार थी, लेकिन जेरेमी गॉर्डन की 6 गेंदों पर सिर्फ 4 ही रन बने. निकोलस किर्टन को उनकी शानदार बैटिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

आखिरी ओवर का रोमांच

138 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए आयरलैंड को जीत के लिए आखिरी ओवर में 17 रन चाहिए थे. मार्क अडेयर और जॉर्ज डॉकरेल की सेट जोड़ी क्रीज पर थी. जेरेमी गॉर्डन की पहली गेंद डॉट रही और अगली गेंद पर अडेयर (34 रन) आउट हो गए. अगली चार गेंदों पर सिर्फ 4 ही रन आए और कनाडा ने 12 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया. अडेयर के अलावा डॉकरेल 30 रन बनाकर नाबाद रहे. बाकी बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे, जिसके नतीजा आयरलैंड को हार से चुकाना पड़ा. कनाडा के लिए सबसे ज्यादा जेरेमी गॉर्डन और डिलन हेलिगर ने 2-2 विकेट लिए, जबकि जुनैद सिद्दकी और साद बिन जफर को 1-1 विकेट मिला. 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here