Home Breaking News Vishal Dadlani: कंगना को थप्पड़ जड़ने वाली CISF कर्मी के पक्ष में उतरे विशाल ददलानी, कर दी नौकरी की पेशकश

Vishal Dadlani: कंगना को थप्पड़ जड़ने वाली CISF कर्मी के पक्ष में उतरे विशाल ददलानी, कर दी नौकरी की पेशकश

0
Vishal Dadlani: कंगना को थप्पड़ जड़ने वाली CISF कर्मी के पक्ष में उतरे विशाल ददलानी, कर दी नौकरी की पेशकश

[ad_1]

गुरुवार को, अभिनेत्री से नेता बनीं कंगना रणौत को कथित तौर पर चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर एक सीआईएसएफ कर्मी ने थप्पड़ मार दिया था। घटना के बाद, रणौत ने एक बयान जारी कर अपनी सुरक्षा का आश्वासन दिया। इस घटनाक्रम के बाद से ही आम जनता समेत मनोरंजन जगत के सितारे भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। जहां कुछ सितारे कंगना के पक्ष में उतरते दिखाई दिए हैं, तो कुछ ने सीआईएसएफ कर्मी को अपना समर्थन दिया है। इसी में एक नाम प्रसिद्ध संगीतकार और गायक विशाल ददलानी का भी है, जो कंगना नहीं सीआईएसएफ कर्मी  का पक्ष लेते नजर आए हैं। 




विशाल ददलानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के माध्यम से इस घटना पर टिप्पणी की। विशाल ने घटना की एक वीडियो रिपोर्ट पोस्ट की और इसे कैप्शन दिया, ‘मैं कभी भी हिंसा का समर्थन नहीं करता, लेकिन मैं इस सीआईएसएफ कर्मियों के गुस्से की जरूरत को पूरी तरह से समझता हूं। यदि सीआईएसएफ द्वारा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है, तो मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि अगर वह इसे स्वीकार करना चाहे तो उनके लिए एक नौकरी इंतजार कर रही है। जय हिन्द। जय जवान, जय किसान।’



एक अन्य कहानी में उन्होंने कहा, ‘फिर से अगर सुश्री कौर को ड्यूटी से हटा दिया जाता है तो कोई उन्हें मुझसे संपर्क कराएगा और मैं सुनिश्चित करूंगा कि उन्हें लाभप्रद नौकरी मिले।’ इस बीच, कंगना रणौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस घटना पर इंडस्ट्री की चुप्पी की आलोचना की। उन्होंने लिखा, ‘सभी की निगाहें राफा गैंग पर हैं, यह आपके या आपके बच्चों के साथ भी हो सकता है…जब आप किसी पर आतंकी हमले का जश्न मनाते हैं तो उस दिन के लिए तैयार रहें, जब यह आपके पास भी वापस आएगा।’

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने की तृप्ति डिमरी के आत्मविश्वास की तारीफ, कहा- उनके साथ काम करना शानदार है



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here