[ad_1]
न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2024 मे पहली जीत की तलाश है अफगानिस्तान ने विलियम्सन की टीम को बड़े अंतर से हराया
नई दिल्ली. अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 84 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर किया. राशिद खान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान की टीम ने कीवियों को पूरे 20 ओवर भी नहीं खेलने दिए. कप्तान राशिद खान की अगुआई में अफगान लड़ाकों ने शुरू से लेकर आखिर तक मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा. जीत के बाद राशिद बेहद खुश हैं. उनका कहना है कि उनकी टीम विरोधियों के मजबूत पक्षो पर ध्यान देने के बजाय अपने कौशल पर गौर करती है. साथ ही उन्होंने इसे आगे भी जारी रखने का आग्रह किया.
गयाना में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड (AFG vs NZ) के सामने 159 रन का लक्ष्य रखा. राशिद खान (Rashid Khan) और फजहलक फारुकी की शानदार गेंदबाजी के आगे कीवी टीम 75 रन पर ढेर हो गई. अफगानिस्तान की तरफ से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी और राशिद ने चार-चार विकेट लिए. राशिद ने मैच के बाद कहा, ‘अब हमें विरोधी टीम के बारे में सोचने के बजाय अपने कौशल पर विश्वास करके टीमों को हराना होगा. मैं अपने खिलाड़ियों को लगातार यही कह रहा हूं कि वह केवल अपने कौशल पर ध्यान दें.’
‘यह मायने नहीं रखता कि हम किसके खिलाफ खेल रहे हैं‘
बकौल राशिद खान,‘यह मायने नहीं रखता कि हम किसके खिलाफ खेल रहे हैं. महत्वपूर्ण यह है कि हम कितना अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. और मैदान में आप किस तरह की ऊर्जा से खेल रहे हैं. ईमानदारी से कहूं तो मैं वास्तव में परिणाम के बारे में बहुत अधिक नहीं सोचता. मैं अपने प्रयासों पर ध्यान देता हूं. यह ऐसी चीज है जिससे मुझे बहुत खुशी मिलती है.’
अफगानिस्तान ने पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड, पाक और श्रीलंका को धोया था
अफगानिस्तान ने पिछले साल वनडे विश्व कप में इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका को हराया था. जबकि 2016 में टी20 विश्व कप में उसने वेस्टइंडीज पर यादगार जीत दर्ज की थी. राशिद ने कहा,‘हमें टी20 विश्व कप में अभी तक इस तरह की जीत नहीं मिली थी. वनडे में हमने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन टी20 में मुझे लगता है कि यह हमारे खिलाड़ियों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था.’
Tags: Afghanistan Cricket, Kane williamson, New Zealand, Rashid khan, T20 World Cup
FIRST PUBLISHED : June 8, 2024, 17:21 IST
[ad_2]
Source link