Home Sports पाक के खिलाफ ‘जानलेवा पिच’ से निपटने की तैयारी… बख्शने के मूड में नहीं विराट

पाक के खिलाफ ‘जानलेवा पिच’ से निपटने की तैयारी… बख्शने के मूड में नहीं विराट

0
पाक के खिलाफ ‘जानलेवा पिच’ से निपटने की तैयारी… बख्शने के मूड में नहीं विराट

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत बनाम पाक मुकाबला रविवार को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम पहला मैच जीत चुकी है पाकिस्तान को पहले मैच में अमेरिका ने पीटा था

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2024 का हाईवोल्टेज मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा. भारतीय समय के मुताबिक रात 8:00 बजे से खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले भारतीय खिलाड़ी कड़ी प्रैक्टिस में जुटे हुए हैं. इस मैच से एक दिन पहले भारत की ओर से विराट कोहली, कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने नेट्स में घंटों बैटिंग की प्रैक्टिस की. आयरलैंड के खिलाफ 5 गेंदों पर एक रन बनाने वाले कोहली ने दो बार अभ्यास किया. न्यूयॉर्क की ‘असमान उछाल’ वाली पिच और पाकिस्तानी पेस ‘चौकड़ी’ को देखते हुए भारतीय कोचिंग स्टाफ ने 6 अभ्यास पिचों में से तीन को खुरदुरी की जिसपर भारतीय बैटर्स ने प्रैक्टिस की.

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने थ्रोडाउन से अंगूठे में गेंद लगने के बावजूद अन्य भारतीय बल्लेबाजों के साथ नेट्स पर अतिरिक्त अभ्यास किया. ताकि नासाउ कांउटी इंटरनेशनल स्टेडियम की असमान उछाल वाली पिच पर पाकिस्तान के तेज आक्रमण का सामना बखूबी कर सकें. थ्रोडाउन विशेषज्ञ नुवान सेनेविरत्ने का सामना करते हुए रोहित के बाएं अंगूठे में गेंद लगी. वह असहज दिखे लेकिन बल्लेबाजी करते रहे. इसके बाद वह पिच के दूसरे छोर पर थ्रोडाउन का सामना करने चले गए. नासाउ काउंटी क्रिकेट मैदान की ‘ड्रॉप इन’ पिच की असमान उछाल के लिए काफी आलोचना हो रही है. पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने आयरलैंड को 96 रन पर आउट कर दिया था. लेकिन रोहित और बाकी सीनियर बल्लेबाजों को बखूबी पता है कि शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद आमिर, हारिस रऊफ और नसीम शाह से मिलने वाली चुनौती बिल्कुल अलग होगी.

T20 World Cup 2024: आखिरी ओवर में चाहिए थे 17 रन… गेंदबाज ने अकेले पलट दी बाजी, कनाडा ने किया उलटफेर

T20 World Cup: क्या IND-PAK मैच बारिश की भेंट चढ़ जाएगा? ब्लॉकबस्टर मैच वाले दिन कैसा रहेगा न्यूयॉर्क का मौसम, जानें रिपोर्ट कार्ड

रोहित-विराट और बाकी बल्लेबाजों ने 3 घंटे के अभ्यास सत्र में जमकर प्रैक्टिस की
इसी वजह से कोचिंग स्टाफ ने यहां छह अभ्यास पिचों में से तीन को खुरदुरी करके अभ्यास कराया. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सुबह इन्हीं पिचों पर अभ्यास किया तो उनका कोई शीर्ष बल्लेबाज चोटिल होने के डर से कैगिसो रबाडा या एनरिक नॉर्किया का सामना करने नहीं उतरा. वहीं भारतीय बल्लेबाजों ने डटकर अभ्यास किया. रोहित , विराट कोहली और बाकियों ने तीन घंटे तक अभ्यास सत्र में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद और मोहम्मद सिराज की गेंदों का सामना किया.

पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप यादव को मिल सकता है मौका
कोहली, पंत और सूर्यकुमार यादव सबसे पहले उतरे. उन्होंने गेंदबाजों के साथ थ्रोडाउन विशेषज्ञों का भी सामना किया. भारत के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव पाकिस्तानी बल्लेबाजों के सामने बिल्कुल उपयुक्त होंगे लेकिन अक्षर पटेल या रविंद्र जडेजा की जगह उन्हें उतारा जाता है या नहीं , यह देखना होगा. कुलदीप ने बाकी स्पिनरों के साथ कड़ा अभ्यास किया. भारत ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को हराया. जबकि पाकिस्तान को पहले मैच में अमेरिका से सुपर ओवर में हार मिली.

Tags: IND vs PAK, Rohit sharma, Suryakumar Yadav, T20 World Cup, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here