Home Sports IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ इस Playing XI के साथ उतर सकता है भारत, रोहित लेंगे बड़ा फैसला!

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ इस Playing XI के साथ उतर सकता है भारत, रोहित लेंगे बड़ा फैसला!

0
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ इस Playing XI के साथ उतर सकता है भारत, रोहित लेंगे बड़ा फैसला!

[ad_1]

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का मुकाबला भारतीय समयानुसार कल रात 8 बजे से न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम पर भारत का पलड़ा भारी रहा है. टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अभी तक कुल 7 मैच खेले गए हैं. भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 7 में से 6 मैच जीते हैं. पाकिस्तान ने एक मैच में बाजी मारी है. इस बार रोहित की सेना का मकसद टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ सातवीं जीत दर्ज करना होगा. पाकिस्तान के खिलाफ इस महामुकाबले में भारत कैसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगा, आइए एक नजर डालते हैं. 

ओपनिंग कॉम्बिनेशन 

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इस महामुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ओपनिंग करने के लिए उतर सकती है. रोहित शर्मा जब सेट हो जाएं तो किसी भी टीम के बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ाकर रख देते हैं. विराट कोहली भी विरोधी गेंदबाजों पर ताबड़तोड़ अटैक करने के लिए जाने जाते हैं. विराट कोहली IPL 2024 में सबसे ज्यादा 741 रन बनाकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आ रहे हैं.

नंबर 3   

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इस महामुकाबले में धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं. ऋषभ पंत इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में हैं. बल्लेबाजी हो या विकेटकीपिंग, ऋषभ पंत का मैदान पर तगड़ा जलवा देखने को मिलता है. ऋषभ पंत टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इस महामुकाबले में पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित होंगे. 

नंबर 4 

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इस मैच में सूर्यकुमार यादव नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं, जो अपनी विस्फोटक बैटिंग से तेजी से रन बटोरेंगे. सूर्यकुमार यादव मौजूदा समय में टी20 फॉर्मेट के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में शुमार हैं. सूर्यकुमार यादव का स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा का रहता है. सूर्यकुमार यादव के सामने किसी भी गेंदबाज का बॉलिंग करना बहुत मुश्किल है, क्योंकि वह मैदान के चारों तरफ 360 डिग्री एंगल में चौके और छक्कों की बौछार करते हैं. 

नंबर 5 

शिवम दुबे पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इस मैच में नंबर 5 पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. शिवम दुबे अपनी तूफानी बैटिंग और उपयोगी मीडियम पेस गेंदबाजी से किसी भी हालात में मैच का पासा पलटने का दम रखते हैं.

नंबर 6 

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इस मैच में हार्दिक पांड्या नंबर 6 पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. हार्दिक पांड्या इस मैच में अपने खेल से पाकिस्तान के लिए काल साबित हो सकते हैं. हार्दिक पांड्या एक विस्फोटक बल्लेबाज, खतरनाक गेंदबाज और फुर्तीले फील्डर हैं. हार्दिक पांड्या उन खतरनाक खिलाड़ियों में शुमार हैं, जो महज एक ओवर में ही पूरे मैच का नतीजा बदल सकते हैं और ये खिलाड़ी पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित होगा.

नंबर 7 बल्लेबाज और ऑलराउंडर

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इस मैच में लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा नंबर 7 पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. रवींद्र जडेजा नंबर 7 पर विस्फोटक बल्लेबाजी की वजह से टीम इंडिया के लिए उपयोगी साबित होंगे. साथ ही रवींद्र जडेजा अपनी कातिलाना लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी से पाकिस्तान की बैटिंग लाइनअप की धज्जियां भी उड़ाकर रख सकते हैं. रवींद्र जडेजा एक गेम चेंजर खिलाड़ी हैं.

स्पिन गेंदबाज

लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इस मैच में प्लेइंग इलेवन में चुना जाएगा. कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को बाहर बेंच गर्म करनी होगी. अक्षर पटेल के पास बहुत अनुभव है और वह टीम इंडिया के लिए मैच विनर साबित होंगे. अक्षर पटेल अपनी गेंदबाजी से पाकिस्तान की धज्जियां उड़ाकर रख सकते हैं.

ये होंगे तेज गेंदबाज 

जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इस मैच में प्लेइंग इलेवन में चुना जाएगा. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह पाकिस्तान के बल्लेबाजों के लिए बेहद खतरनाक साबित होंगे. ये तीनों ही तेज गेंदबाज घातक बॉलिंग के लिए जाने जाते हैं. 

पाकिस्तान के खिलाफ ये हो सकती है भारत की Playing XI:

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here