Home Sports IND vs PAK: रोहित ने कोहली की शान में पढ़े कसीदे, पंत के बारे में किया बड़ा खुलासा, पाकिस्तान को दी यह चेतावनी

IND vs PAK: रोहित ने कोहली की शान में पढ़े कसीदे, पंत के बारे में किया बड़ा खुलासा, पाकिस्तान को दी यह चेतावनी

0
IND vs PAK: रोहित ने कोहली की शान में पढ़े कसीदे, पंत के बारे में किया बड़ा खुलासा, पाकिस्तान को दी यह चेतावनी

[ad_1]

IND vs PAK Rohit Sharma Virat Kohli Rishabh Pant: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि उनकी टीम पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है. टीम इंडिया न्यूयॉर्क के नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार (9 जून) को पाकिस्तान से भिड़ेगी. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप ए में दोनों का यह दूसरा मुकाबला होगा. भारत ने अपने पहले मैच में इसी मैदान पर आयरलैंड को हराया था. वहीं, पाकिस्तान को डलास में अमेरिका के खिलाफ शर्मनाक हार मिली थी.

खिलाड़ियों को अपना बेस्ट देना होगा: रोहित

भारत ने पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराया था. टीम इंडिया 2022 में सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ हार गई थी. वहीं, पाकिस्तानी टीम फाइनल तक पहुंची थी. उसे इंग्लैंड ने ही परास्त किया था. रोहित शर्मा ने कहा, ”पाकिस्तान के खिलाफ हमें अच्छा खेलना ही है. हमने यहां कि परिस्थितियों को लेकर बात की है. सभी खिलाड़ियों को अपना बेस्ट देना होगा. हम इस बात की कोशिश करेंगे कि जिस तरह हम पहले मैच में उतरे थे उसी तरह इस बार भी खेलें.” 

‘पाकिस्तान को हल्के में नहीं लेंगे’

हिटमैन ने कहा कि वह पाकिस्तानी टीम को हल्के में नहीं लेना चाहेंगे. पिछले साल भी उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ हार मिली थी, लेकिन वह फाइनल तक पहुंचने में सफल हुए थे. टी20 क्रिकेट में आप विपक्ष को हल्के में नहीं ले सकते हैं. वह पिछला मैच हारे हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि वह हल्के में खेलेंगे.”

पाकिस्तान को दी चेतावनी

रोहित ने बातों-बातों में पाकिस्तानी टीम को चेतावनी भी दे दी. उन्होंने कहा, ”पिछले 7 महीनों में कुछ नहीं बदला है. हमने उन्हें एशिया कप के बाद वनडे वर्ल्ड कप में हराया था. मैं इस मुकाबले के भी अन्य मैचों की तरह ही देखता हूं. मैं फील्ड पर उतरने के बाद ही ज्यादातर फैसले करता हूं. मैं एक ओवर के बारे में सोचता हूं न कि यह सोचता हूं कि 20 ओवर में कैसे आउट करना है. मैं हर ओवर के हिसाब से सोचता हूं. बाकी कप्तान अलग-अलग सोचते होंगे, लेकिन मैं ऐसे ही सोचता हूं.”

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर गरजेगा किंग कोहली का बल्ला? विराट के निशाने पर यह धांसू रिकॉर्ड

विराट के बारे में हिटमैन ने क्या कहा?

रोहित ने उन आलोचकों का मुंह अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए जवाब से बंद कर दिया जो कह रहे थे कि विराट कोहली को कम अभ्यास के कारण नुकसान होगा. उन्होंने कहा, ”हम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं करेंगे. पूरी टीम को अच्छा प्रदर्शन करना होगा. जहां तक विराट की बात है तो उन्होंने बांग्लादेश के विरुद्ध अभ्यास मैच नहीं खेला, लेकिन उन्होंने पर्याप्त अभ्यास कर लिया है. उनके पास जिस तरह का अनुभव है उसके बारे में कहने की जरूरत ही नहीं है.”

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ कैसा है विराट कोहली और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड?

तीसरे नंबर पर क्यों उतरे पंत?

इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि ऋषभ पंत अचानक से तीसरे नंबर पर क्यों उतर रहे हैं. रोहित ने इस बारे में बड़ा खुलासा किया. उन्होंने कहा, ”मैंने आईपीएल में पंत को कुछ मैचों में खेलते हो देखकर सोच लिया था कि उन्हें नंबर-3 पर खिलाना है. उन्होंने बाकी टूर्नामेंट में साबित भी किया. वह जिस तरह खेलते हैं तो उन्हें कहां खिलाना तय करना मुश्किल था लेकिन ऊपर जायसवाल टीम में नहीं हैं और जिस तरह वह आक्रामक खेलते हैं और हमारे पास दाहिने हाथ के बल्लेबाज हैं, उसे देखते हुए उन्हें बाएं हाथ के बल्लेबाज को तीसरे नंबर पर डालने के बारे सोचा.”

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here