[ad_1]
T20 World Cup 2024 IND vs PAK Pitch Controversy: न्यूयॉर्क के नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच के खिलाफ बढ़ती आलोचना से आईसीसी परेशान है. यहां तक कि इस बात की भी अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह मैच को किसी दूसरे मैदान पर शिफ्ट कर सकता है. हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ है. रविवार को होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के सबसे बड़े मैच को लेकर एक नई खबर सामने आई है. उसने सभी अफवाहों को खारिज कर दिया गया, लेकिन इसमें यह कहा गया है कि ICC को न्यूयॉर्क की पिच को ठीक करने के लिए कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा है.
रोहित शर्मा को लग गई थी चोट
नासाऊ काउंटी की पिच की इस सप्ताह की शुरुआत में कड़ी आलोचना की गई थी, जब श्रीलंका की टीम टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कम स्कोर वाले मैच में सिर्फ 77 रन पर ढेर हो गई थी. इसके बाद असमान उछाल के कारण आयरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए थे. रोहित के हाथ पर चोट लगी थी और बाद में वह रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे.
आईसीसी ने स्वीकारी गलती
इस घटना के बाद इंग्लैंड के पूर्व कोच एंडी फ्लावर ने ट्रैक को ‘खतरनाक’ बताया. उन्होंने कहा: “यह खतरनाक होने की कगार पर है. दोनों छोर से यह नुकसान पहुंचा रहा था और कुछ जगह से लोगों के अंगूठे, दस्ताने और हेलमेट पर चोट लग रही थी.” मैच के बाद भारत ने अनौपचारिक रूप से पिच पर शिकायत दर्ज कराई. आईसीसी ने गुरुवार को पिच से जुड़ी समस्याओं को स्वीकार किया और कहा कि वे बाकी मैचों के लिए इस समस्या को समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: 6-1 को अब 7-1 करने की बारी, बॉल आउट से लेकर विराट की चमत्कारिक पारी तक, जानें किस मैच में क्या हुआ
आईसीसी ने किया यह उपाय
द टाइम्स की एक रिपोर्ट में भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आईसीसी द्वारा उठाए गए उपाय का खुलासा किया गया है. रिपोर्ट में दावा किया गया है, “ट्रैक पर घास की वजह से उछाल में असंतुलन की स्थिति पैदा हुई है. इस समस्या से निपटने के लिए पिच को अब ऊपर से ढक दिया गया है और इसे समतल कर दिया गया है, ताकि घास की वजह से होने वाले नुकसान और पिच में होने वाले उतार-चढ़ाव को कम किया जा सके. विकेट को रोल करके घास को अंदर धकेलने से गेंद समतल सतह पर आनी चाहिए और इसलिए बेहतर खेलेगी. आईसीसी के सूत्रों का मानना है कि हालांकि पिचें उस स्तर की नहीं हैं जैसी वे चाहते थे, लेकिन वे खतरनाक नहीं हैं.”
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ कैसा है विराट कोहली और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड?
ग्राउंड टीम कर रही काफी मेहनत
आईसीसी ने वादा किया है कि मैच अधिकारी और ग्राउंड स्टाफ स्थिति को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं. आईसीसी के बयान में कहा गया है, “टी20 इंक (आयोजन समिति) और आईसीसी मानते हैं कि नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अब तक इस्तेमाल की गई पिचें उतनी लगातार नहीं खेली हैं, जितनी हम सभी चाहते थे. विश्व स्तरीय ग्राउंड टीम स्थिति को सुधारने और बाकी मैचों के लिए बेहतर पिच बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है.”
[ad_2]
Source link