Home Breaking News Israel: इस्राइल ने हमास के कब्जे से चार बंधक छुड़ाए, भीषण लड़ाई में कम से कम 94 फलस्तीनियों की मौत, कई घायल

Israel: इस्राइल ने हमास के कब्जे से चार बंधक छुड़ाए, भीषण लड़ाई में कम से कम 94 फलस्तीनियों की मौत, कई घायल

0
Israel: इस्राइल ने हमास के कब्जे से चार बंधक छुड़ाए, भीषण लड़ाई में कम से कम 94 फलस्तीनियों की मौत, कई घायल

[ad_1]

israel rescue four hostage from gaza killed at least 94 hamas palestinians news updates

इस्राइल हमास संघर्ष
– फोटो : ANI

विस्तार


इस्राइल ने हमास के कब्जे से अपने चार बंधकों को शनिवार सुबह बचाया। इस दौरान इस्राइल और हमास में भीषण लड़ाई छिड़ी। मध्य गाजा के एक अस्पताल ने बताया कि लड़ाई में मारे गए कम से कम 94 शव उनके पास आए हैं। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि हमलों में 100 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। इस्राइल ने कहा है कि जब तक वह अपने सारे बंधकों को हमास की कैद से रिहा नहीं करा लेता, तब तक लड़ाई जारी रहेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्राइली सेना ने शनिवार को बंधकों को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाया। इस दौरान इस्राइली सेना ने नुसेरत इलाके में छापेमारी अभियान चलाकर दो जगहों से चार बंधकों को रिहा करा लिया। इस्राइली सेना ने बताया कि चारों बंधक ठीक हैं और स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें उनके परिजनों के पास भेज दिया जाएगा। वहीं इस्राइली सेना के अभियान के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा हुई और कम से कम 94 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। 

‘इस्राइली परिवारों के लिए आशा का एक महत्वपूर्ण संकेत’

जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने शनिवार को इस्राइली सैन्य अभियान के दौरान गाजा पट्टी में चार बंधकों की रिहाई पर खुशी जताई और कहा कि ‘यह बंधकों के परिजनों के लिए आशा की किरण है। चार बंधक अब मुक्त हो गए हैं। हमास को अंततः सभी बंधकों को रिहा करना चाहिए। युद्ध समाप्त होना चाहिए’ 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here