[ad_1]

पुणे कार हादसा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सतारा के जिला प्रशासन ने शनिवार को पोर्श दुर्घटना के आरोपी के परिवार के स्वामित्व वाले महाबलेश्वर के एक रिसॉर्ट में कई हिस्से अवैध पाए गए। जिस पर मुख्यमंत्री के आदेश के बाद बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। वहीं उनका घर और संस्थान सील किया जा चुका है।
19 मई को महाराष्ट्र में हुई दुर्घटना से पूरे देश में सनसनी फैल गई थी। एक 17 वर्षीय लड़के ने पुणे के कल्याणी नगर इलाके में नशे की हालत में हाइवे पर बाइक में कार से टक्कर मार दी। बाइक पर बैठे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ही युवक आईटी पेशे के थे। घटना के समय आरोपी नशे में था। वह 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कार चला रहा था।
बता दें कि 19 मई को ही हादसे के 15 घंटे के भीतर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने मामूली शर्तों के साथ आरोपी को रिहा कर दिया था। आरोपी किशोर को सड़क दुर्घटनाओं पर 300 शब्दों का निबंध लिखने, 15 दिनों तक ट्रैफिक पुलिस के साथ काम करने और शराब पीने की आदत के लिए काउंसिलिंग लेने को कहा गया था।
[ad_2]
Source link