Home Sports T20 World Cup: किलर मिलर का सुपर शो…साउथ अफ्रीका को दिलाई रोमांचक जीत, उलटफेर नहीं कर पाया नीदरलैंड

T20 World Cup: किलर मिलर का सुपर शो…साउथ अफ्रीका को दिलाई रोमांचक जीत, उलटफेर नहीं कर पाया नीदरलैंड

0
T20 World Cup: किलर मिलर का सुपर शो…साउथ अफ्रीका को दिलाई रोमांचक जीत, उलटफेर नहीं कर पाया नीदरलैंड

[ad_1]

T20 World Cup 2024 Netherlands vs South Africa : टी20 वर्ल्ड कप में शनिवार (8 जून) को एक और उलटफेर होते-होते बच गया. नीदरलैंड की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोमांचक मैच में जीत नहीं पाई. ‘किलर-मिलर’ कहे जाने वाले लेफ्ट हैंडेड बैटर डेविड मिलर ने उसे अपनी तूफानी पारी से बचा लिया. अफ्रीकी टीम को टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत मिली. वहीं, नीदरलैंड को पहली हार का सामना करना पड़ा. न्यूयॉर्क के नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की मुश्किल पिच पर दोनों टीमों के बल्लेबाजों के होश उड़ गए.

मिलर की पारी से जीता साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करन ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया. उनकी टीम ने नीदरलैंड को 20 ओवर में 9 विकेट पर 103 रन ही बनाने दिया. उसके बाद मिलर की पारी की बदौलत अफ्रीकी टीम ने 18.5 ओवर में 6 विकेट पर 106 रन बनाकर मैच को जीत लिया. मिलर 51 गेंद पर 59 रन बनाकर नॉटआउट रहे. उन्होंने छक्का लगाकर मैच को समाप्त किया.

12 रन पर गिर गए थे अफ्रीकी टीम के 4 विकेट

104 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम 12 रन पर 4 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी. क्विंटन डिकॉक और कप्तान एडेन मार्करम का खाता नहीं खुला. हेनरिच क्लासेन 4 और रीजा हेंड्रिक्स 3 रन बनाकर आउट हो गए. यहां से ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर ने टीम को संभाला. दोनों ने शुरू में धीमी बल्लेबाजी की और विकेट को बचाया. उसके बाद स्टब्स ने हाथ खोले और स्कोर को आगे बढ़ाया. 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ कैसा है विराट कोहली और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड?

छक्के से मैच को किया समाप्त

स्टब्स 37 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हुए. 77 रन पर अफ्रीकी टीम के 5 विकेट गिर गए. कुछ देर बाद मार्को यानसेन (3) भी पवेलियन लौट गए. यहां से मिलर ने तेजी दिखाई और जल्दी से मैच को समाप्त कर दिया. केशव महाराज ने 1 गेंद का सामना किया और खाता खोले बगैर नाबाद रहे. मिलर ने 18वें ओवर पांचवीं गेंद पर बास डी लीडे को छक्का मारा और मैच को समाप्त कर दिया. नीदरलैंड के लिए विवियन किन्मा और लोगन वान बीक ने 2-2 विकेट लिए.

 

 

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: 6-1 को अब 7-1 करने की बारी, बॉल आउट से लेकर विराट की चमत्कारिक पारी तक, जानें किस मैच में क्या हुआ

बार्टमैन ने बरपाया कहर

साउथ अफ्रीका के राइट आर्म फास्ट बॉलर ओटनील बार्टमैन ने कातिलाना गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट लिए. एनरिच नॉर्खिया ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट चटकाए. मार्को यानसेन भी तूफानी गेंदबाजी की और 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट झटके. नीदरलैंड के लिए साइब्रांड एंजेलब्रेक्ट ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए. वान बीक ने 23 रन का योगदान दिया. इस जीत के साथ ग्रुप डी में अफ्रीकी टीम 4 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई. हार ने नीदरलैंड को तीसरे स्थान पर धकेल दिया. उसके खाते में 2 अंक हैं. बांग्लादेश 2 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है. नेपाल और श्रीलंका का खाता नहीं खुला है. दोनों टीमें क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर है.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here