[ad_1]
T20 World Cup 2024: पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच से पहले एक खबर ने फैंस की नींद उड़ा दी है. रोहित शर्मा से जुड़ी हुई एक ऐसी खबर सामने आई है, जो उनके फैंस को मायूस कर देगी. बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का मुकाबला भारतीय समयानुसार कल रात 8 बजे से न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का खेलना संदिग्ध माना जा रहा है.
पाकिस्तान के खिलाफ मैच से रोहित शर्मा होंगे बाहर?
टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वाइफ संजना गणेशन ने इंस्टाग्राम पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर किया है. संजना गणेशन ने अपनी इस पोस्ट में लिखा, ‘जसप्रीत के टॉस करने का इंतजार नहीं कर सकती.’ फिर क्या था संजना गणेशन की इस पोस्ट से अचानक तूफान खड़ा हो गया. संजना गणेशन की इस पोस्ट से यह जाहिर होता है कि पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के मैच में जसप्रीत बुमराह कप्तान के तौर पर टॉस करने के लिए आएंगे. इसका मतलब यह हुआ कि नियमित कप्तान रोहित शर्मा शायद चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का मैच नहीं खेल पाएंगे.
फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इंस्टाग्राम पर कुछ फैंस ने संजना गणेशन की इस पोस्ट को ऐड प्रमोशन बताया है. इसके अलावा कुछ लोगों का कहना है कि अगर रोहित शर्मा चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का मैच नहीं खेल पाते हैं तो हार्दिक पांड्या कप्तानी करेंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के उपकप्तान हैं. और कप्तान की गैरमौजूदगी में उपकप्तान ही टीम की जिम्मेदारी संभालता है. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अभी तक कुल 7 मैच खेले गए हैं. भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 7 में से 6 मैच जीते हैं. पाकिस्तान ने एक मैच में बाजी मारी है. इस बार रोहित की सेना का मकसद टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ सातवीं जीत दर्ज करना होगा.
रोहित शर्मा को बाजू के ऊपरी हिस्से में चोट लगी
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को आयरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में तेज गेंदबाज जोश लिटिल की गेंद से बाजू के ऊपरी हिस्से में चोट लगी और उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा. रोहित शर्मा ने 37 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 52 रन बनाकर भारत की आठ विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई थी. उन्हें नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर चोट लगी. वह दसवें ओवर की आखिरी गेंद के बाद भारतीय टीम के फिजियो के साथ मैदान से चले गए. बाद में 11वें ओवर की पहली गेंद पर ऋषभ पंत को भी कोहनी में चोट लगी और गेंदबाज लिटिल ही थे. फिजियो से उपचार कराने के बाद उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी और छक्का लगाकर जीत दिलाई.
[ad_2]
Source link