Home World US के 22 शहरों में मनेगा नरेंद्र मोदी की जीत का जश्न, 9 जून को लेंगे तीसरी बार लेंगे पीएम पद की शपथ

US के 22 शहरों में मनेगा नरेंद्र मोदी की जीत का जश्न, 9 जून को लेंगे तीसरी बार लेंगे पीएम पद की शपथ

0
US के 22 शहरों में मनेगा नरेंद्र मोदी की जीत का जश्न, 9 जून को लेंगे तीसरी बार लेंगे पीएम पद की शपथ

[ad_1]

Swearing-in Ceremony of PM Narendra Modi:  अमेरिका के कई शहरों में नरेंद्र मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण का जश्न मनाया जाएगा.  ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’(OFBJP-USA)  के एक सीनियर लीडर के मुताबिक न्यूयॉर्क, जर्सी सिटी, वाशिंगटन, बोस्टन, टाम्पा, अटलांटा, ह्यूस्टन, डलास, शिकागो, लॉस एंजिल्स और सैन फ्रांसिस्को जैसे शहरों में इस मौके को सेलीब्रेट किया जाएगा.  बात दें पीएम मोदी 9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे.

OFBJP-USA के अध्यक्ष अदापा प्रसाद ने कहा, ‘इस शुक्रवार से अगले रविवार तक अमेरिका के 22 शहरों में पीएम मोदी की जीत का जश्न मनाया जाएगा.’ बता दें OFBJP-USA के सदस्यों ने चुनाव-अभियान के दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए अमेरिका के कई शहरों में कार रैलियां निकाली थीं.

प्रसाद ने कहा कि भारत में नई सरकार के गठन के बाद OFBJP-USA भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में काम करेगा. उन्होंने कहा, ‘हम भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रवासी भारतीयों को एकजुट करेंगे.’

‘एनआरआई आयोग की स्थापना की करेंगे मांग’
प्रसाद बताया कि वे प्रवासी भारतीयों से संबंधित सभी मुद्दों के लिए अनिवासी भारतीय (एनआरआई) आयोग की स्थापना करने के लिए भी प्रधानमंत्री से अनुरोध करेंगे.

प्रसाद ने कहा कि विदेशों में रहने वाले बड़ी संख्या में भारतीयों को संपत्ति से संबंधित समस्याओं और यहां तक ​​कि बैंक हस्ताक्षरों के मिलान जैसी छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा, ‘हम एक एनआरआई आयोग की स्थापना की मांग कर रहे हैं, जिससे इन मुद्दों का समाधान हो सकेगा.’

बता दें लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने लोकसभा चुनाव में 293 सीट पर जीत दर्ज की है. बीजेपी 240 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.

(इनपुट – एजेंसी )

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here