Home Breaking News VK Pandian: ओडिशा में पांडियन ने राजनीति छोड़ी; पूर्व नौकरशाह ने BJD की करारी हार के बाद सियासत से तौबा की

VK Pandian: ओडिशा में पांडियन ने राजनीति छोड़ी; पूर्व नौकरशाह ने BJD की करारी हार के बाद सियासत से तौबा की

0
VK Pandian: ओडिशा में पांडियन ने राजनीति छोड़ी; पूर्व नौकरशाह ने BJD की करारी हार के बाद सियासत से तौबा की

[ad_1]

Odisha VK Pandian Quits Politics BJD Chief Ex CM Naveen Patnaik loss in Assembly Elections Biju Janta Dal

वीके पांडियन
– फोटो : पीटीआई

विस्तार


ओडिशा में पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के उत्तराधिकारी माने जा रहे पूर्व नौकरशाह वीके पांडियन ने राजनीति छोड़ने का एलान किया है। वीके पांडियन ने एक वीडियो संदेश में कहा कि राजनीति में आने का उनका मकसद केवल पटनायक की सहायता करना था। हालांकि, अब वे सक्रिय राजनीति से अलग हो रहे हैं। पांडियन ने कहा कि अगर उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा के दौरान किसी को ठेस पहुंचाई हो तो मुझे खेद है। उन्होंने कहा कि अगर उनके खिलाफ चले अभियान के कारण बीजू जनता दल को हार का सामना करना पड़ा है तो उन्हें खेद है। पांडियन ने कहा कि वे पार्टी कार्यकर्ताओं समेत पूरे बीजद परिवार से माफी मांगते हैं।

बता दें कि विधानसभा चुनाव 2024 में करारी हार का स्वाद चखने के साथ-साथ बीजू जनता दल इस बार के लोकसभा चुनाव में एक भी लोकसभा सीट नहीं जीत सकी। कमजोर होते जनाधार के बीच बीजद के कई बड़े नेता अपने किले बचाने में भी कामयाब नहीं रहे।

गौरतलब है कि चुनाव से पहले ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) लगातार छठी बार सरकार बनाने के दावे कर रही थी। हालांकि, 147 सदस्यीय विधानसभा के समीकरणों में बड़ा बदलाव हुआ और पहली बार भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला। इस बार 17वीं विधानसभा का गठन होगा। 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले किस दल के पास कितनी सीटें थीं:

  • बीजू जनता दल- 108
  • भाजपा- 22
  • कांग्रेस-09
  • सीपीएम- 01
  • निर्दलीय- 01
  • पार्टी से निलंबित- 04







[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here