Home Breaking News भारी पड़ा भौकाल: नाबालिग ने कार से किया स्टंट, कटा 33 हजार का चालान; BJP का झंड़ा लगी कार पर 14 हजार जुर्माना

भारी पड़ा भौकाल: नाबालिग ने कार से किया स्टंट, कटा 33 हजार का चालान; BJP का झंड़ा लगी कार पर 14 हजार जुर्माना

0
भारी पड़ा भौकाल: नाबालिग ने कार से किया स्टंट, कटा 33 हजार का चालान; BJP का झंड़ा लगी कार पर 14 हजार जुर्माना

[ad_1]

Challan issued to two car with registration number of Gautam Buddha Nagar for violating traffic rules

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने वाहन मालिकों की पहचान कर ई जुर्माना किया है। कार से स्टंट करते नाबालिग के मामले में 33 हजार रुपये, जबकि कार पर सत्ताधारी पार्टी का झंडा व शीशों पर काली फिल्म लगाने पर 14 हजार रुपये का चालान किया गया है। दोनों ही कारें गौतमबुद्ध नगर के रजिस्ट्रेशन नंबर की हैं।

वायरल हुए दोनो वीडियो ग्रेनो क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। 22 सकेंड के एक वीडियो में नाबालिग कार से स्टंट कर रहा है। तेज रफ्तार कार में अचानक ब्रेक लगाए जाने पर वह 180 डिग्री पर घूम जाती है। वीडियो में घूम जाने के इस दृश्य को स्लो मोशन में दिखाया गया है। कार रुकने पर फिल्मी स्टाइल में एक बालक जिसकी उम्र 13-14 वर्ष है, कार का दरवाजा खोलता है और विजयी मुद्रा में कार से उतरता है।

वीडियो में हरियाणवी गीत बज रहा है। नौ और 22 सेकेंड के वीडियो में भी सफेद रंग की भाजपा की झंडा लगी सफेद रंग की ब्रेजा कार तेज रफ्तार से निर्माणाधीन साइट से गुजर रही है। पृष्ठ भूमि में हरियाणवी संगीत बज रहा है। यह कार एक स्थान पर गोल-गोल घूमकर स्टंट कर रही है। इसके शीशों पर काली फिल्म लगी है। इसी के चलते पुलिस ने 14 हजार रुपये का ई जुर्माना किया है। यह दोनों चालान शनिवार को किए गए हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here