Home Breaking News Aircraft: डीसी-3 विमान का आधुनिक संस्करण ईंधन भरवाने दिल्ली से कोलकाता पहुंचा, आज सुबह पटाया रवाना होगा

Aircraft: डीसी-3 विमान का आधुनिक संस्करण ईंधन भरवाने दिल्ली से कोलकाता पहुंचा, आज सुबह पटाया रवाना होगा

0
Aircraft: डीसी-3 विमान का आधुनिक संस्करण ईंधन भरवाने दिल्ली से कोलकाता पहुंचा, आज सुबह पटाया रवाना होगा

[ad_1]

Douglas DC-3 aircraft Modern version reach Kolkata from Delhi for refueling

कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचा डगलस डीसी-3 विमान
– फोटो : @aaikolairport

विस्तार


द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभने वाले प्रतिष्ठित डगलस डीसी-3 विमान का आधुनिक संस्करण डीसी-3सी शनिवार को कोलकाता हवाई अड्डे पर पहुंचा। अधिकारियों के मुताबिक कनाडा में पंजीकृत इस विमान में कोई यात्री सवार नहीं था। यह ईंधन भरने और अपने चार सदस्यीय चालक दल (तीन कप्तान व एक इंजीनियर) को कुछ आराम देने के लिए एक दिन के लिए दिल्ली से कोलकाता आया है।

डगलस डीसी-3 1930 के दशक का एक क्रांतिकारी विमान था, जिसने द्वितीय विश्व युद्ध और वाणिज्यिक विमानन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हवाई अड्डा अधिकारियों के मुताबिक यह विमान दिल्ली से शनिवार को दोपहर 12:13 बजे नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। यह रविवार सुबह 8:30 बजे यहां से पटाया अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के लिए प्रस्थान करेगा।

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here