Home Breaking News Kalki 2898 AD Trailer: ‘कल्कि’ का ट्रेलर लॉन्च अब बहुत सादगी से, मुंबई के जुहू बीच पर दिखी वंडर कार बुज्जी

Kalki 2898 AD Trailer: ‘कल्कि’ का ट्रेलर लॉन्च अब बहुत सादगी से, मुंबई के जुहू बीच पर दिखी वंडर कार बुज्जी

0
Kalki 2898 AD Trailer: ‘कल्कि’ का ट्रेलर लॉन्च अब बहुत सादगी से, मुंबई के जुहू बीच पर दिखी वंडर कार बुज्जी

[ad_1]

रामोजी राव फिल्म सिटी के संस्थापक और भाषाई मीडिया की दिग्गज हस्ती रामोजी राव के निधन के शोक में रविवार को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में किसी भी फिल्म की शूटिंग नहीं हुई। तेलुगु फिल्म चेम्बर ने इसका एलान बीती शाम ही कर दिया था और इसके चलते रविवार को प्रस्तावित सारी शूटिंग रद्द कर दी गईं। इस शोक के चलते ही अब तेलुगु अभिनेता प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का ट्रेलर भी बहुत सादगी से रिलीज किया जा रहा है।

Nag Ashwin Exclusive Interview: बुज्जी का निर्माण भारतीय कौशल का अद्भुत नमूना, ‘कल्कि’ के सीक्वल पर अहम खुलासा




इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का ट्रेलर लॉन्च 10 जून यानी सोमवार को यहां मुंबई में काफी धूमधाम से होने की चर्चा काफी दिनों से चलती आ रही है। फिल्म में प्रभास की दोस्त बनी वंडर कार बुज्जी भी दो दिन पहले ही मुंबई पहुंच चुकी है। लेकिन, फिल्म निर्माता और मीडिया हस्ती रामोजी राव के निधन के चलते अब ये ट्रेलर बहुत ही शांति पूर्वक और सादगी से रिलीज किया जा रहा है।


जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का ट्रेलर मुंबई की मीडिया को दिखाने के लिए खुद फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन मुंबई पहुंच रहे हैं। ट्रेलर को दिखाने के लिए जो स्थान तय किया गया है वहां लोगों की आवाजाही नियंत्रित रखने के पूरे इंतजाम पहले से ही हैं। थियेटर की सीमित संख्या को देखते हुए ये ट्रेलर बारी बारी से कई चरणों में दिखाने की योजना बनाई गई है। और, इस दौरान नाग अश्विन भी फिल्म के बारे में बात करने को मौजूद रहेंगे।


ट्रेलर रिलीज से ठीक एक दिन पहले फिल्म में आश्चर्य का अगला किस्सा इस फिल्म के नए पोस्टर में भी खुलता दिखाई दिया, जिसमें दीपिका पादुकोण पूरी सौम्यता के साथ दमक रही हैं। दीपिका ने ये पोस्टर साझा करते हुए रविवार को सोशल मीडिया पर इस किरदार के बारे में लिखा, ‘उम्मीद इसके साथ शुरू होती है!’ फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की कहानी का आमुख ‘बुज्जी और भैरव’ नामक दो एपिसोड की सीरीज के जरिये प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुका है। उसमें दीपिका के किरदार की बस एक झलक नजर आई थी।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here