[ad_1]

Kangana Ranaut Slap Case
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नवनिर्वाचित सांसद कंगना रणौत ने उन्हें थप्पड़ मारने वाली महिला कॉन्स्टेबल का पक्ष लेने वालों को करार जवाब दिया है। कंगना ने सोशल मीडिया पर लिखा, हर बलात्कारी, हत्यारा या चोर जब अपराध करता है, तो उसके लिए हमेशा मजबूत भावनात्मक, शारीरिक, मनोवैज्ञानिक या वित्तीय कारण होता है।
कोई भी अपराध बिना कारण के नहीं होता है। फिर भी उन्हें दोषी ठहराया जाता है और जेल की सजा सुनाई जाती है। अगर आज आप देश के सभी कानूनों को ताक पर रखकर अपराधियों के साथ अपराध करने के लिए मजबूत भावनात्मक आवेग से जुड़े हैं, तो याद रखें कि आप किसी के निजी क्षेत्र में घुसने, उनकी अनुमति के बिना उनके शरीर को छूने और उन पर हमला करने की सहमति दे रहे हैं।
मन की गहराई से आप इस तरह दुष्कर्म और हत्या से भी सहमत हैं, क्योंकि वह भी तो किसी के शरीर पर हमला है। इसमें कौन सी बड़ी बात है। आपको अपनी मनोवैज्ञानिक आपराधिक प्रवृत्तियों की गहराई से जांच करनी चाहिए। मेरा सुझाव है कि कृपया योग और ध्यान करें, वर्ना जिंदगी बेहद कड़वी और बोझिल लगने लगेगी। इतना द्वेष, घृणा और ईर्ष्या न रखें।
इन्होंने किया था हमले का समर्थन
चंडीगढ़ हवाईअड्डे की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ की महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर ने बृहस्पतिवार को अचानक कंगना रणौत पर हमला कर दिया था। घटना के बाद कौर को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, बहुत से लोग कौर की हरकत का समर्थन कर रहे हैं।
[ad_2]
Source link