Home Sports ‘TV उठाकर भी तो फेंकना होगा…’ भारत-पाक मैच से पहले Swiggy का पड़ोसियों को ऑफर

‘TV उठाकर भी तो फेंकना होगा…’ भारत-पाक मैच से पहले Swiggy का पड़ोसियों को ऑफर

0
‘TV उठाकर भी तो फेंकना होगा…’ भारत-पाक मैच से पहले Swiggy का पड़ोसियों को ऑफर

[ad_1]

हाइलाइट्स

पाकिस्‍तान के खिलाफ वर्ल्‍ड कप में भारत का रिकॉर्ड शानदार है.पाकिस्‍तान की टीम अमेरिका से हारने के बाद इस मैच में मैदान में उतरी है.भारत और पाकिस्‍तान मैच पर फैन्‍स टकटकी लगाकर बैठे हुए हैं.

नई दिल्‍ली. भारत और पाकिस्‍तान के बीच मैच हो और दोनों देशों के फैन्‍स एक दूसरे को ट्रोल ना करें, ऐसा कम ही होता है. एक वक्‍त था जब भारत-पाक मैच से पहले ‘मौका-मौका’ एड काफी ज्‍यादा चर्चा में रहती थी. ऐसा इसलिए क्‍योंकि वर्ल्‍ड कप में पाकिस्‍तान कभी भारत को मात नहीं दे पाया था. पाकिस्‍तान की टीम ने 2021 टी20 वर्ल्‍ड कप में भारत को हराकर अपने ये ‘पापा’ धो लिए. आज मुकाबले से पहले दोनों ही टीमों के फैन्‍स का जोश 7वें आसमान पर है. इसी बीच ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्‍वीगी की तरफ से भी एक सोशल मीडिया पोस्‍ट किया गया. इस पोस्‍ट में पाकिस्‍तान की टीम को जमकर ट्रोल किया गया.

अपने सोशल मीडिया पर स्‍वीगी की तरफ से  लिखा गया, ‘बोलो तो रेड-बुल भिजवा दें एनर्जी के लिए. मैच के बाद टीवी उठाकर भी फेंकना होगा.’ बता दें कि पाकिस्‍तान में उनकी टीम के हारने के बाद टीवी फोड़ने का चलन काफी आम है. पहले भी कई मौकों पर पाकिस्‍तान से भारत से मुकाबला हारने के बाद इस तरह की तस्‍वीरें सामने आती रही है. यही वजह है कि ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी ने टीवी फोड़ने के वाक्‍ये को लेकर ही पाकिस्‍तान की टीम को ट्रोल करने का प्रयास किया.

यह भी पढ़ें:- ‘तेल लगाओ डाबर का, विकेट लो बाबर का’ नारे पर ऋषभ पंत ने किया रिएक्‍ट, मुस्‍कुराते हुए बोले- इस तरह की चीजें…



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here