[ad_1]
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी. शरीफ ने एक्स पर लिखा, ‘भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर नरेंद्र मोदी को बधाई.’ 4 जून को घोषित लोकसभा चुनावों के नतीजों में एनडीए की जीत और बीजेपी के सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरने पर दुनिया भर के नेताओं ने अपने बधाई संदेश पीएम मोदी को दिए लेकिन पाकिस्तानी पीएम की यह पहली प्रतिक्रिया है.
इससे पहले पाकिस्तान ने शुक्रवार (7 जून) को कहा कि वह भारत सहित सभी पड़ोसियों के साथ ‘सहयोगात्मक संबंध’ और बातचीत के माध्यम से विवादों का समाधान चाहता है. हालांकि, जब पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता से पूछा गया कि देश ने नरेंद्र मोदी को उनकी चुनावी जीत पर बधाई क्यों नहीं दी, तो उन्होंने इस सवाल का जवाब देने से परहेज किया.
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा कि भारत के लोगों को अपने नेतृत्व के बारे में फैसला करने का अधिकार है. उन्होंने कहा कि उनके देश को भारत की चुनावी प्रक्रिया पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है. उन्होंने आगे कहा कि चूंकि भारत में सरकार का गठन हो रहा है, इसलिए नरेंद्र मोदी को बधाई देने के बारे में बात करना ‘जल्दबाजी’ होगी.
.
[ad_2]
Source link