Home Breaking News PM MODI: ‘राजनीति की हवा बदली हुई दिख रही’, प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण पर विदेशी मीडिया की कैसी रही प्रतिक्रिया

PM MODI: ‘राजनीति की हवा बदली हुई दिख रही’, प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण पर विदेशी मीडिया की कैसी रही प्रतिक्रिया

0
PM MODI: ‘राजनीति की हवा बदली हुई दिख रही’, प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण पर विदेशी मीडिया की कैसी रही प्रतिक्रिया

[ad_1]

Foreign media reactions on pm narendra modi oath taking ceremony

शपथ ग्रहण के बाद विदेशी मेहमानों के साथ पीएम मोदी
– फोटो : पीटीआई

विस्तार


रविवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरे कार्यकाल की शपथ ली। प्रधानमंत्री के साथ ही 72 मंत्रियों ने भी मंत्रीपद की शपथ ली। हालांकि अभी मंत्रियों के विभागों का बंटवारा होना बाकी है। 2024 के आम चुनाव में भाजपा को बहुमत नहीं मिला है और उसे सत्ता में बने रहने के लिए एनडीए की सहयोगी पार्टियों के समर्थन की जरूरत है। ऐसे में पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल पर पूरी दुनिया की निगाहें हैं। रविवार को जब प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मंत्रिपरिषद ने पद और गोपनीयता की शपथ ली, तो दुनियाभर के मीडिया संस्थानों ने इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी। तो आइए जानते हैं कि प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण पर किसने क्या कहा-

द न्यूयॉर्क टाइम्स

अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा कि जैसे ही नई सरकार ने शपथ ली, वैसे ही नई दिल्ली की राजनीतिक हवा बदली हुई दिख रही है। बहुमत नहीं मिलने के चलते पीएम मोदी ने सहयोगी दलों का रुख किया है और अब सहयोगी दल सरकार का हिस्सा हैं।

बीबीसी

ब्रिटिश मीडिया संस्थान बीबीसी ने लिखा कि मोदी सरकार का तीसरा कार्यकाल शुरू हो गया है, लेकिन आम चुनाव में विपक्ष का उत्थान देखा गया है। सत्ताधारी गठबंधन ने एग्जिट पोल्स में बताए गए आंकड़ों को तो नहीं छुआ, लेकिन सरकार बनाने में सफल रहे। 

अल जजीरा

कुवैती मीडिया संस्थान अल जजीरा लिखता है कि मोदी सरकार को बहुमत की कमी काफी चुनौतियां पेश करेगी। अल जजीरा ने एनडीए के सहयोगियों चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार से मिलने वाली चुनौतियों की भी आशंका जताई है और लिखा है कि सरकार को सभी सहयोगियों को साधकर चलना होगा। 

ब्लूमबर्ग

ब्लूमबर्ग ने प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में विदेशी मेहमानों के आगमन और 8000 लोगों की मौजूदगी में शपथ लेने का जिक्र किया है। ब्लूमबर्ग ने शपथ ग्रहण की भव्यता और इसमें फिल्म स्टार और उद्योग जगत के लोगों को आमंत्रित करने के बारे में भी लिखा। लेख में ये भी लिखा गया है कि यह पहली बार है, जब प्रधानमंत्री मोदी को सत्ता में रहने के लिए सहयोगियों के समर्थन की जरूरत है।





[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here