Home Breaking News Bihar News: भारत में अवैध रूप से घुसे चीनी नागरिक की अस्पताल में मौत, अपने ही देश से जताया था खतरा

Bihar News: भारत में अवैध रूप से घुसे चीनी नागरिक की अस्पताल में मौत, अपने ही देश से जताया था खतरा

0
Bihar News: भारत में अवैध रूप से घुसे चीनी नागरिक की अस्पताल में मौत, अपने ही देश से जताया था खतरा

[ad_1]

Muzaffarpur News Chinese Citizen Died in Hospital, attempted Suicide in Bihar Jail

पुलिस की गिरफ्त में चीनी नागरिक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भारत में अवैध रूप में प्रवेश मामले में सजा काट रहे चीनी नागरिक ली जियाकी ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। आज मंगलवार की सुबह हुई मौत के बाद जिला प्रशासन आगे की कार्रवाई में जुट गया है। आरोपी ली ने सेंट्रल जेल में आत्महत्या की कोशिश की थी। गौरतलब है कि चीनी नागरिक ली जियाकी बिना वीजा अवैध रूप में भारत में घुसा था। बीते दिनों गंभीर हालत में इलाज के लिए SKMCH मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मामले की पुष्टि SKMCH की अधीक्षक डॉ. विभा कुमारी ने की है।

 

संदिग्ध हालत में मुजफ्फरपुर में हुआ था गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी चौक के पास पांच जून को पकड़े गए एक चीनी नागरिक ली जियाकी (63) चीन के शेडोंग प्रांत के कैंगशांग काउंटी रहने वाला था। उसे देर शाम को ब्रह्मपुरा थाना पुलिस ने अवैध रूप से देश में प्रवेश करने के मामले में गिरफ्तार किया था। उसके बाद अगले दिन छह जून को उसने जेल में अपने चश्मे के शीशे से खुद को जख्मी कर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। उसके बाद आनन-फानन में इलाज के लिए उसे SKMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज उसकी मौत हो गई। इस मामले की पुष्टि सेंट्रल जेल अधीक्षक ब्रिजेश सिंह मेहता ने भी की है।

 

मनोचिकित्सक को जताई थी अपने ही देश से खतरे की आशंका

पूरे मामले में SKMCH मेडिकल कॉलेज की अधीक्षक डॉ. विभा कुमारी ने बताया कि बीते दिनों चीनी नागरिक ली जियाकी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि उसके शरीर पर कुछ गहरे जख्म थे। उसने चेहरे, गर्दन और प्राइवेट पार्ट को चश्मे के शीशे से गंभीर रूप से काटकर आत्महत्या का प्रयास किया था। आज उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है।

डॉक्टर ने बताया कि गंभीर हालत में ली जियाकी को एसकेएमसीएच के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के चिकित्सक और मनोचिकित्सक द्वारा भी निगरानी की जा रही थी। उसने कुछ अनहोनी की बात अपने ही देश से किए जाने की आशंका जताई थी। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here