[ad_1]

Indian Army
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में मिलिट्री रिफॉर्म्स सरकार के प्रमुख एजेंडे में शामिल हैं। इंटीग्रेटेड थिएटर कमांड को लेकर काम शुरू हो चुका है। इन सैन्य सुधारों के तहत सेना के तीनों अंगों- थलसेना, वायुसेना और नौसेना को मिलाकर एकीकृत थिएटर कमांड बनाए जाने की योजना है, जिसके अगले साल जून 2025 तक पूरा किए जाने की उम्मीद है। वहीं, इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स (आईबीजी) बनाने का काम लंबे समय अटका पड़ा है। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में इस योजना की नींव रखी गई थी, लेकिन कोरोना के चलते आईबीजी का काम लटक गया। माना जा रहा है कि तीसरे कार्यकाल में मोदी सरकार इस योजना पर भी तेजी से काम करेगी। वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह योजना अमली जामा पहन लेती है, तो चीन या पाकिस्तान से हमले की स्थिति में आर्मी ट्रूप्स का मोबिलाइजेशन आसान हो जाएगा, और दुश्मन देश को जोरदार जवाब दिया जा सकेगा।
आईबीजी के तहत हो रहीं मिलिट्री एक्सरसाइज
सैन्य सूत्रों ने बताया कि भले ही आईबीजी को लेकर अभी तक सरकार या सेना की तरफ से कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन आईबीजी के तहत कई मिलिट्री एक्सरसाइज आयोजित की जा चुकी हैं, जो काफी सक्सेसफुल रही हैं। 2019 में बी कोरोना से पहले अक्तूबर 2019 में 17 कोर के तहत भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश में “हिम विजय” सैन्य अभ्यास किया था, जिसका मुख्य उद्देश्य इन आईबीजी का ट्रायल करना और पहाड़ी इलाकों में युद्ध के हालात में इसके प्रभाव की जांच करना था। वहीं, इस मार्च 2024 में पोखरण के रेगिस्तानी इलाके में बड़े पैमाने पर ‘भारत शक्ति’ सैन्य अभ्यास आईबीजी के तहत ही किया गया था। इसमें तीनों सेनाओं ने हिस्सा लिया था।
कोरोना के चलते हुई देरी
साल 2017 में, ‘जॉइंट ट्रेनिंग डॉक्ट्रिन ऑफ द इंडियन आर्म्ड फोर्सेज’ और 2018 में, ‘इंडियन आर्मी लैंड वॉरफेयर ड्रॉक्ट्रिन’ में सबसे पहले बताया गया था, भविष्य के सभी युद्ध अभियान आईबीजी के तहत होंगे। जिसके बाद पहली बार इस कॉन्सेप्ट को देश की आधिकारिक मिलिट्री पॉलिसी में जगह मिली थी। 14 सैनिकों वाली लाख भारतीय सेना में ‘पायलट प्रोजेक्ट’ के पहले में पाकिस्तान के साथ पश्चिमी मोर्चे पर दो आईबीजी का गठन किया गया। वहीं, दूसरे चरण में चीन के साथ पूर्वी मोर्चे पर 17 ‘माउंटेन स्ट्राइक’ कोर (पानागढ़) में पांच आईबीजी बनाई जा चुकी हैं। इसमें पानागढ़ स्थित 59 माउंटेन डिविजन को 3 इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स में बांट दिया गया। आईबीजी योजना के तहत 8 से 10 इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स बनाने की योजना थी, जिसे आने वाले सालों में और बढ़ाने की तैयारी थी।
[ad_2]
Source link