Home Breaking News Kalki 2898 AD: कल्कि 2898 एडी पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म रिलीज से पहले निर्माता दे सकते हैं ये बड़ी सौगात

Kalki 2898 AD: कल्कि 2898 एडी पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म रिलीज से पहले निर्माता दे सकते हैं ये बड़ी सौगात

0
Kalki 2898 AD: कल्कि 2898 एडी पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म रिलीज से पहले निर्माता दे सकते हैं ये बड़ी सौगात

[ad_1]

Makers of Nag Ashwin directorial Kalki 2898 AD may unveil one more trailer from Amitabh Kamal Haasan starrer

‘कल्कि 2898 एडी’ ट्रेलर
– फोटो : इ्ंस्टाग्राम

विस्तार


नाग अश्विन निर्देशित ‘कल्कि 2898 एडी’ इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म की रिलीज को लेकर देश-विदेश में दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह भारतीय पौराणिक कथाओं और साइंस-फिक्शन का मिश्रण होने वाली है। फिल्म की रिलीज डेट 27 जून, 2024 निर्धारित है। बीते सोमवार की शाम ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिससे फिल्म को लेकर उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया है। 

View this post on Instagram

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

‘कल्कि 2898 एडी’ के ट्रेलर ने मचाया धूम

इस पैन इंडिया फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होते ही धूम मचा दिया है। सुपर स्टार प्रभास की इस फिल्म के ट्रेलर को काफी चर्चा मिल रही है। फैंस लगातार इस पर बात कर रहे हैं, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ता जा रहा है। ट्रेलर में काशी को दुनिया का पहला शहर और आखिरी शहर दिखाया गया है। इसमें अश्वत्थामा के किरदार में अभिनेता अमिताभ बच्चन भी माथे पर मणि धारण किए नजर आ रहे हैं। वहीं, ट्रेलर में प्रभास के साथ-साथ सभी किरदार खूब सारा एक्शन करते नजर आ रहे हैं। अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म से जुड़ा एक और दिलचस्प दावा किया जा रहा है। 

Mr Bachchan: रवि तेजा की ‘मिस्टर बच्चन’ की शूटिंग हुई पूरी! मेकर्स जल्द कर सकते हैं रिलीज डेट का खुलासा

निर्माता जारी कर सकते हैं एक और ट्रेलर

‘कल्कि 2898 एडी’ की घोषणा के बाद से ही यह फिल्म सुर्खियों में रही है। बीते सोमवार ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है और अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म से जुड़े एक और अपडेट को लेकर दावा किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के निर्माता एक और ट्रेलर रिलीज कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार निर्माता द्वारा 2 मिनट और 30 सेकंड लंबा एक अतिरिक्त ट्रेलर फिल्म के प्रीमियर से एक सप्ताह पहले रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, टीम की ओर से इस पर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

Wake Up Dead Man: ‘वेक अप डेड मैन’ की शूटिंग शुरू, रियान जॉनसन ने सेट से डेनियल क्रेग की तस्वीर की साझा

दिखेगा सितारों का जमावड़ा 

बता दें कि ‘कल्कि 2898 एडी’ भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। फिल्म का बजट 425 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म में कई बड़े सितारे एक साथ नजर आ ने वाले हैं। फिल्म में सपरस्टार प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी, बह्मानंद, शोभना, राजेंद्र प्रसाद, पाशुपति आदि कलाकार दिखाई देंगे। फिल्म को नाग अश्विन निर्देशित कर रहे हैं और फिल्म का निर्माण वैजंयती मूवीज द्वारा किया जा रहा है। 

Will Smith: ‘आई एम लीजेंड’ के साथी एबी को गोद लेना चाहते थे विल स्मिथ, इस कारण कुत्ते को नहीं ले जा सके थे घर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here