Home Breaking News Khushbu Khan: पश्तो नाटक कलाकार खुशबू खान की पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या, संदिग्धों की तलाश जारी

Khushbu Khan: पश्तो नाटक कलाकार खुशबू खान की पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या, संदिग्धों की तलाश जारी

0
Khushbu Khan: पश्तो नाटक कलाकार खुशबू खान की पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या, संदिग्धों की तलाश जारी

[ad_1]

Pashto drama and stage artist Khushboo Khan murdered in Pakistan search for suspects continues

खुशबू खान
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


पश्तो नाटक और मंच कलाकार खुशबू खान की पाकिस्तान में दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अभिनेत्री का शव पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के नौशेरा जिले के वैपडा कॉलोनी में खेत से बरामद हुआ। अकबरपुरा पुलिस ने दोनों संदिग्धों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों संदिग्धों की पहचान शौकत और फलक नियाज के रूप में की गई है, जिन्हें शिकायतकर्ता ने नामित किया है, जो मृतक अभिनेत्री का भाई है।

संदिग्धों की तलाश जारी 

पुलिस ने कहा कि उन्होंने संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है, जिनमें से एक पर पहले भी मनोरंजन इंडस्ट्री से जुड़ी एक अन्य महिला की कथित हत्या का मामला दर्ज किया गया था। प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) के अनुसार, पीड़िता के भाई ने आरोप लगाया कि संदिग्धों ने खुशबू की हत्या कर दी क्योंकि वे केवल उनके द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में काम करने और इंडस्ट्री न छोड़ने की उनकी मांगों को स्वीकार करने में विफल रहीं।

Pawan Kalyan: आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम बन सकते हैं पवन कल्याण? अभिनेता से राजनेता बनने की कहानी है दिलचस्प

क्यों हुई खुशबू की हत्या? 

रिपोर्ट के अनुसार, जब खुशबू उनकी मांगों पर सहमत नहीं हुईं तो संदिग्धों ने उन्हें अपने यहां एक पार्टी में बुलाया और वहां उनकी हत्या कर दी। इस बीच, अकबरपुरा स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) नियाज मुहम्मद खान ने कहा कि पुलिस को संदेह है कि खुशबू को उस कार्यक्रम में लाया गया था, जहां दोनों संदिग्ध मौजूद थे और उनकी हत्या कहीं और की गई थी। इसके बाद उनके शव को खेत में फेंक दिया गया था। 

Kangana Ranaut: मंडी से सांसद चुने जाने के बाद सद्गुरु के शरण में पहुंचीं कंगना रणौत, तस्वीर साझा कर दी झलक

पुलिस ने इकट्ठा किए सबूत 

पुलिस के निष्कर्षों के अनुसार, संदिग्ध कथित तौर पर इस प्रकार के अपराधों के लिए घरों का उपयोग करते हैं। नौशेरा जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) अजहर ने कहा कि उन्होंने सबूत इकट्ठा कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अजहर ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिवार को सौंप दिया गया। अधिकारी ने आगे कहा कि पुलिस जियो-फेंसिंग जैसे जांच के आधुनिक तरीकों के जरिए संदिग्धों को पकड़ने का प्रयास करेगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here