[ad_1]

ios 18 call recording
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Apple ने iOS 18 को लॉन्च कर दिया है, हालांकि फिलहाल यह केवल डेवलपर्स के लिए ही उपलब्ध है लेकिन इसके फीचर्स सामने आ गए हैं। iOS 18 की लॉन्चिंग WWDC 2024 में हुई है। iOS 18 के साथ प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा गया है। इसके अलावा एपल ने पहली बार अपने आईफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का सपोर्ट दिया है। iOS 18 को लेकर सबसे बड़ी घोषणा जो हुई है वह कॉल रिकॉर्डिंग है। आईफोन के इतिहास में पहली बार कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा दी गई है। अब आईफोन के यूजर्स भी एंड्रॉयड की तरह कॉल को रिकॉर्ड कर सकेंगे। आइए जानते हैं कि iOS 18 के टॉप-5 फीचर्स के बारे में…
[ad_2]
Source link